फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meme: टाइगर श्रॉफ ने Doctor Strange 2 की वांडा से पूछा- छोटी बच्ची हो क्या? देखें फिर क्या हुआ...

Fri, 13 May 2022 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 13 May 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff dr strange 2 wanda meme chhoti bachchi ho kya goes viral on internet
टाइगर श्रॉफ-वांडा - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। जब जिसे जहां मौका मिलता है, वह अपनी इस कला का प्रदर्शन करने में बिलकुल भी देर नहीं लगाता। क्रिएटिविटी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल लोग सोशल मीडिया पर करते दिखाई देते हैं। लोगों की यह रचनात्मकता अक्सर मीम्स के रूप में देखने को मिलती है। इसका ताजा उदाहरण 'डॉक्टर स्ट्रेंज द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' पर बना मीम है। सोशल मीडिया पर इस समय टाइगर श्रॉफ का एक मीम तेजी से वायरल हो रहा है। इस मीम के साथ टाइगर श्रॉफ की मार्वल सीरीज में एंट्री हो गई है। यह मीम सामने आने के बाद लोगों इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।  

tiger shroff dr strange 2 wanda meme chhoti bachchi ho kya goes viral on internet
टाइगर श्रॉफ-वांडा - फोटो : सोशल मीडिया
'छोटी बच्ची हो क्या' मीम हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के रूप में मीम शेयर किया गया है। इसमें डॉक्टर स्ट्रेंज 2 के सीन को दिखाया गया है। तस्वीर में वांडा नजर आ रही हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ भी सुपरहीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं। मीम में टाइगर वांडा से पूछते हैं कि छोटी बच्ची हो क्या? इस पर वांडा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और अगले ही सीन में वह एक्टर का बुरा हाल करती दिखाई दे रही हैं।
 
tiger shroff dr strange 2 wanda meme chhoti bachchi ho kya goes viral on internet
डॉ. स्ट्रेंज के नए पोस्टर - फोटो : social media
भारत में 100 करोड़ के पार पहुंची डॉक्टर स्ट्रेंज

हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। भारतीय दर्शकों को इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच से ज्यादा वांडा का किरदार पसंद आ रहा है। 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म का अगला टारगेट 150 करोड़ है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म इस आंकड़े को छू लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff dr strange 2 wanda meme chhoti bachchi ho kya goes viral on internet
हीरोपंती 2 - फोटो : insta
हीरोपंती 2 रही थी फ्लॉप

डॉक्टर स्ट्रेज 2 की रिलीज से पहले टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन यह फिल्म लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी में दर्शकों को कुछ भी नया देखने को नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म टाइगर की दूसरी फिल्मों की तरह कमाई करने में सफल नहीं रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed