फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सोहेल खान-सीमा सचदेव लेंगे तलाक और ‘आश्रम 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 13 May 2022 08:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 13 May 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Sohail khan Seema Khan Divorce Jayeshbhai Jordaar Review Aashram 3 Trailer OUT ram gopal varma statement on Bollywood VS South Cinema Dhaakad vs Bhool bhulaiyaa 2 Read 10 big news from the entertainment world
सोहेल खान- सीमा सचदेव, आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलिवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक ले रहे हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दोनों की 24 साल की शादी टूट रही है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Sohail-Seema Khan Divorce: बड़े भाई की राह पर सोहेल खान, दी तलाक की अर्जी, 24 साल पहले सीमा से भागकर की थी शादी

Filmy Wrap Sohail khan Seema Khan Divorce Jayeshbhai Jordaar Review Aashram 3 Trailer OUT ram gopal varma statement on Bollywood VS South Cinema Dhaakad vs Bhool bhulaiyaa 2 Read 10 big news from the entertainment world
Jayeshbhai Jordaar Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की कहानी बताना या लिखना जितना बोरिंग लग रहा है उतनी ही सुस्त ये फिल्म बन गई है। अपने बेटे के बेटे को अपना वारिस बनाने की सोच रखने वाला कोई शख्स गुजरात में है। परिवार उसका इस राज्य में जन्म पूर्व लिंग परीक्षण होने की बात भी करता है। गुजरात पर्यटन ने अपने प्रदेश की छवि सुधारने में जो सैकड़ों करोड़ रुपये अब तक दुनिया में खर्च किए हैं, फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर ने उनमें अपनी बस इस फिल्म से पलीता लगा दिया है। इतनी प्रतिगामी (रिग्रेसिव) सोच वाली कहानियों पर बने तो अब सीरियल भी नहीं चलते, फिल्म कैसे चलेगी? 

Jayeshbhai Jordaar Review: कहानी चुनने के मामले में फिर चूके रणवीर, निर्माता और निर्देशक पर भरोसा पड़ा भारी

Filmy Wrap Sohail khan Seema Khan Divorce Jayeshbhai Jordaar Review Aashram 3 Trailer OUT ram gopal varma statement on Bollywood VS South Cinema Dhaakad vs Bhool bhulaiyaa 2 Read 10 big news from the entertainment world
आश्रम 3 - फोटो : Social media

बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज आश्रम 3 का दर्शक बीते कई समय से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के दो सीजन के मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स इसका तीसरा सीजन रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में शो के मेकर्स ने शुक्रवार को इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सामने आए सीरीज के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने दर्शकों के लिए बड़ी जानकारी भी साझा की है। सीरीज के दमदार ट्रेलर को जारी करते हुए मेकर्स ने आश्रम के तीसरे सीजन की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

Aashram 3 Trailer OUT: बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी आश्रम 3

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Sohail khan Seema Khan Divorce Jayeshbhai Jordaar Review Aashram 3 Trailer OUT ram gopal varma statement on Bollywood VS South Cinema Dhaakad vs Bhool bhulaiyaa 2 Read 10 big news from the entertainment world
अनुपम खेर, राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू कश्मीर के बडगाम में बीते गुरुवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है। कश्मीरी पंडित जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। हत्या के विरोध में 350 सरकारी कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भेज दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि इसके विरोध में वह सब इकट्ठे होकर लाल चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बवाल के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का भी रिएक्शन आया है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां पर आधारित थी।

Anupam Kher: 'कश्मीर फाइल्स' को प्रोपोगेंडा बताने वालों को अनुपम खेर ने लगाई फटकार, बोले- राहुल भट्ट को जेहादियों ने मारा

विज्ञापन
Filmy Wrap Sohail khan Seema Khan Divorce Jayeshbhai Jordaar Review Aashram 3 Trailer OUT ram gopal varma statement on Bollywood VS South Cinema Dhaakad vs Bhool bhulaiyaa 2 Read 10 big news from the entertainment world
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने मन की बात कहने से कभी नहीं कतराने वाले फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर बॉलीवुड के खिलाफ बयान जारी कर दिया है। निर्माता ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी सिनेमा की बिग बजट फिल्मों के सामने दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता पर तंज कसा है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों को मिल रही कामयाबी को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है।

Bollywood VS South Cinema: 'क्या बॉलीवुड का अब कोई भविष्य नहीं' क्या संकेत दे रहा है राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed