{"_id":"627e676d88522a7bfd10d6a0","slug":"daniel-weber-wishes-wife-sunny-leone-on-41st-birthday-shares-her-childhood-pic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने जन्मदिन पर शेयर की उनके बचपन की तस्वीर, लिखा बेहद ही प्यार भरा नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने जन्मदिन पर शेयर की उनके बचपन की तस्वीर, लिखा बेहद ही प्यार भरा नोट
अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जहां वह लाखों दिलों पर राज करती हैं, वहीं उनके दिल पर पति डेनियल वेबर राज करते हैं। सनी एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को भी काफी बैलेंस करके चलती हैं और डेनियल से उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अब अपनी पत्नी सनी लियोनी के जन्मदिन पर सिंगर डेनियल वेबर ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर की है और उनके लिए बेहद ही प्यार भरा नोट भी लिखा है।
2 of 4
सनी लियोनी डेनियल वेबर
- फोटो : insta
शेयर की बचपन और अब की तस्वीरें
डेनियल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से सनी लियोनी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक थ्रोबैक तस्वीर है, जो सनी के बचपन की है। इसमें वह पैंट, शर्ट और शूज में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। दूसरी तस्वीर सनी लियोनी की अब की है। जिसमें वह व्हाइट कलर की थाई स्लिट ड्रेस में ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं।
3 of 4
सनी, डेनियल वेबर
सनी लियोनी के लिए लिखा प्यार भरा नोट
डेनियल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे बेबी। मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं है कि अब आप कौन बन गए हैं। आप हर तरह से एक आइकन हैं और जब मुझे लगता है ये पॉसिबल नहीं है तो आप इससे और ज्यादा अचीव करते हैं और इसे बड़ा बनाते हैं। आप सच में हर तरह से एक अद्भुत इंसान हैं। भगवान हर रोज और हर साल आपका ध्यान रखें। आई लव यू। आपके सपने पूरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सनी लियोनी अपने परिवार के साथ
- फोटो : Instagram
बता दें कि सनी और डेनियल दोनों की एक हैप्पी फैमिली है, उनके तीन बच्चे, बेटी निशा, जुड़वा बेटे आशेर और नूह हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो सनी आखिरी बार वेब सीरीज अनामिका में नजर आईं थीं। जिसमें ग्लैमरस की जगह उनका दमदार अंदाज भी देखने को मिला था। इस वेब सीरीज को निर्माता विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।