बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सेलेब्स अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही कई सेलेब्स के हमशक्ल भी मिल चुके हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तरह हूबहू दिखने वाले इब्राहिम कादरी की तस्वीरें वायरल हुई थीं और अब ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
Video: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक लड़की के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है कि लड़की सभी वीडियो में ऐश्वर्या राय के गानों पर डांस या फिर लिप्सिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में यह लड़की बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह दिख रही है। ये बात कहना गलत नहीं होगा कि देखने वालों को भी इसमें आसानी से धोखा हो सकता है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस लड़की को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का टैग दे चुके हैं।
View this post on Instagram
कौन है ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम आशिता राठौर है। सोशल मीडिया पर आशिता की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने वीडियो डालती रहती हैं। आशिता को इंस्टाग्राम पर 69 हजार 900 लोग फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram
लेटेस्ट वीडियो पर फैंस ने किए ये कमेंट
आशिता राठौर अपने लेटेस्ट वीडियो में गाना ‘मेरे दिल को ये क्या हो गया' पर एक्ट और लिप्सिंग करती दिख रही हैं और दूसरे वीडियो में वह ऐश्वर्या के गाने ‘तेरी राहों में है' पर लिप्सिंग करती दिख रही है। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ऐश्वर्या राय।' वहीं एक दूसरे फैन ने हैरानी जताते हुए लिखा है, 'कोई इतना सिमिलर कैसे है सकता है।'