{"_id":"627e56fb7076560afc003ab0","slug":"bollywood-vs-south-cinema-richa-chadha-take-dig-at-unnamed-bollwood-film-and-movie-distributors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood VS South Cinema: साउथ के सामने क्यों फेल हो रही हैं हिंदी फिल्में? ऋचा चड्ढा ने बताया सच, कहा- 'ये लालची फिल्म वितरक...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood VS South Cinema: साउथ के सामने क्यों फेल हो रही हैं हिंदी फिल्में? ऋचा चड्ढा ने बताया सच, कहा- 'ये लालची फिल्म वितरक...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौजूदा दौर में साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है, वहीं बॉलीवुड की फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन सिनेमाघरों के बाहर की दुनिया में भी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा पर किए गए ट्वीट के बाद बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच काफी बहस हुई और अभिनेता महेश बाबू के बॉलीवुड पर दिए बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है। इस मामले पर अब तक कई सेलेब्स अपनी राय दे चुके हैं और कई बॉलीवुड सितारें भी साउथ सिनेमा के पक्ष में दिखाई दिए। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी साउथ की फिल्मों के हिट होने और बॉलीवुड की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी है।
2 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने साउथ के सामने बॉलीवुड की फिल्मों के फेल होने और टिकट के मूल्यों को लेकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि बॉक्स ऑफिस नंबर और टिकट की कीमतों के बारे में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग ने अपना गणित ठीक कर लिया है। यही वजह है कि एक मास्टर इस तरह के नंबरों के लिए खुलता है, क्योंकि एक दक्षिण भारतीय मेगास्टार का एक समर्पित प्रशंसक क्लब फिल्म देखने बाहर निकलता है।
3 of 4
Richa Chadha
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने आगे बात करते हुए कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और उसके लालची वितरकों के विपरीत वे (दक्षिण भारतीय वितरक) टिकट की कीमतों को 100 से 400 तक रखते हैं, भले ही फिल्म हिट हो, लेकिन यहां पर (बॉलीवुड) 400 से ऊपर के टिकट होता है, जिसकी वजह से लोगों की भीड़ कम हो जाएगी, इसके अलावा दर्शकों को खाने पीने की चीजों का भुगतान भी करना होगा। स्वाभाविक रूप से सिनेमा को इसका नुकसान होगा और इसका ज्यादातर लेने देना वितरक के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Richa Chadha
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों में टिकट की कीमतों को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर ऋचा ने कहा- मैं बॉलीवुड में ऐसा होते नहीं देखती, जब तक कि आपको मजबूर न किया जाए। इसके आगे अभिनेत्री ने बात करते हुए कहा कि हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई थी। मुझे यकीन है, जल्दी ही यह ओटीटी पर भी आएगी, इसकी लीड हवा में थी और जब पहले दिन का कलेक्शन आया तो यह हीरो के चार्ज से एक तिहाई से भी कम था। अगर ऐसा होता है तो आपका गणित कैसे चलेगा? यह असली सवाल है, जिन्हें किसी को पूछना है और अगर सिनेमा को जीवित रखा है तो इंडस्ट्री में बड़े हितधारकों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।