फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: बॉलीवुड में कैसे हुई थी सनी लियोनी की एंट्री, क्या थी उनकी प्लानिंग, जो बन गई ट्रेंड?

Fri, 13 May 2022 06:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 May 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone entered in Bollywood with a big plan which became a trend Sherlyn Chopra Poonam Pandey Gehana Vasisth follow
शर्लिन चोपड़ा-सनी लियोनी-पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक दौर था जब सनी लियोनी का जिक्र बस दबी जुबां के साथ होता था। बातें भी सिर्फ फुसफुसाहट के रूप में होती थीं, क्योंकि वह फिल्मी दुनिया की उस बदनाम गली से ताल्लुक रखती थीं, जिसकी स्याह बातों का जिक्र 21वीं सदी के भारत में भी खुलेआम नहीं होता। हालांकि, उन्होंने बेधड़क 'बिग बॉस' के घर में एंट्री की और 'जिस्म 2' से बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा दिए। इन कदमों की शुरुआत में भी तमाम बातें हुईं। सफलता और असफलता के तमाम दावों के साथ-साथ काबिलियत की कसौटी पर भी उन्हें अग्निपरीक्षा देनी पड़ी। ...लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में सनी लियोनी की एंट्री कोई इत्तेफाक नहीं थी। सोची-समझी प्लानिंग के तहत उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और उनकी वही योजना अब ट्रेंड बन चुकी है। क्या थी वह प्लानिंग और बॉलीवुड में कैसे सफल हुईं सनी लियोनी, जानते और समझते हैं इस रिपोर्ट में...

Sunny Leone entered in Bollywood with a big plan which became a trend Sherlyn Chopra Poonam Pandey Gehana Vasisth follow
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी की एंट्री और एडल्ट फिल्मों का कनेक्शन
बात जब भी सनी लियोनी की होती है तो सबसे पहले एडल्ट फिल्मों का जिक्र होता है। रंग-बिरंगी फिल्मों की उस दुनिया में तमाम शोहरत हासिल करने वाली सनी लियोनी ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके दिमाग में अलग ही योजना चल रही थी। और यह योजना भी एडल्ट फिल्मों से ही जुड़ी हुई थी। जानकार बताते हैं कि भारत में एडल्ट फिल्मों पर बैन के बारे में हर किसी को जानकारी है। ऐसे में सनी लियोनी ने अपनी खास फिल्मों के प्रचार के लिए अलग तरीका अपनाया। अब वह इस कदर चल पड़ा है कि देखते ही देखते ट्रेंड बन गया। दूसरी अभिनेत्रियां भी उनकी राह पर चल पड़ी हैं।

Sunny Leone entered in Bollywood with a big plan which became a trend Sherlyn Chopra Poonam Pandey Gehana Vasisth follow
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

यह था सनी लियोनी का प्लान
बताया जाता है कि सनी लियोनी ने एडल्ट फिल्मों के प्रचार के लिए पर्सनल एप्लिकेशन का सहारा लिया। इन एप्लिकेशन को स्मार्टफोन या डिवाइस में डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती। इन्हें सीधे एप स्टोर से ओपन करके फिल्म देखी जा सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि सितंबर 2009 के दौरान ऐसी ही एक एप्लिकेशन iTunes स्टोर पर लॉन्च की गई थी। इस एप्लिकेशन में तमाम तरह का एडल्ट कंटेंट था, जो सनी की प्लानिंग का हिस्सा था। हालांकि, 2010 में ऐपल ने अपने स्टोर से इस एप्लिकेशन को हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone entered in Bollywood with a big plan which became a trend Sherlyn Chopra Poonam Pandey Gehana Vasisth follow
सनी लियोनी की Maserati Ghibli के साथ तस्वीर - फोटो : Instagram/ sunnyleone

गुड़गांव की कंपनी ने लॉन्च किया था ऐप
साल 2013 में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनने के बाद साल 2014 की शुरुआत में ही सनी लियोनी मोबाइल एप्लिकेशन की दुनिया पर भी छा गईं। जनवरी 2014 में गुड़गांव की एक कंपनी ने सनी लियोनी का आधिकारिक एप लॉन्च किया, जिसमें सनी के फोटो, वीडियो और वॉलपेपर मिलते थे। इसके बाद 2016 में सनी लियोनी ने खुद अपने चाहने वालों के लिए अलग एप्लिकेशन लाने का एलान किया।

विज्ञापन
Sunny Leone entered in Bollywood with a big plan which became a trend Sherlyn Chopra Poonam Pandey Gehana Vasisth follow
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी ने शुरू किया था ट्रेंड?
बोल्ड कंटेंट पेश करने वाला एप लाकर सनी लियोनी ने नया ट्रेंड सेट किया। इसके बाद कई एप्लिकेशन आईं, जिन पर इरॉटिक वेब सीरीज और शो रिलीज किए गए। इसके बाद बालाजी टेलीफिल्म्स भी अपना ऑल्ट बालाजी (Altbalaji) एप लेकर आया। वहीं, उल्लू (Ullu) काकू (kooku), फ्लिज (fliz) जैसे तमाम एप आए, जिन पर बोल्ड कंटेंट परोसा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed