Madhuri Dixit: बिग बी की इस फिल्म में ब्लाउज उतारने के लिए माधुरी को किया गया था मजबूर, निर्देशक का खुलासा
एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर टीनू आनंद ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्में दी। उन्होंने एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्देशन भी कर कई सफल फिल्में बनाई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर टीनू आनंद ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्में दी। उन्होंने एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्देशन भी कर कई सफल फिल्में बनाई हैं। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाने उनका बड़ा हाथ है। टीनू आनंद ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी उस फिल्म के बारे में बताया जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित से ब्रा सीन को लेकर हुई लड़ाई का जिक्र किया है।
दरअसल, ये किस्सा 1989 का है जब माधुरी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शनाख्त' नाम की फिल्म साइन की थी। इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ और माधुरी की जोड़ी दिखने वाली थी। टीनू आनंद ने फिल्म में मधुरी के सीन से जुड़ा वाकया सुनाया है। उन्होंने रेडियो नशा से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म के सेट पर माधुरी का पहला दिन था और उनसे कॉस्ट्यूम को लेकर झगड़ा हो गया था। एक्ट्रेस से कहा गया था कि एक सीन में सिर्फ ब्रा पहन कर शूटिंग करनी होगी, जिसमें वो असहज महसूस कर रही थीं। यही वजह थी कि माधुरी ने ये कॉस्ट्यूम पहनने से इनकार कर दिया।
इंटरव्यू के दौरान टीनू ने बातचीत करते हुए बताया कि माधुरी दीक्षित पहले तो अपने कमरे से 45 मिनट कर बाहर नहीं आईं और जब मैंने जाकर पूछा कि क्या हुआ तब वो कहने लगीं कि मैं ये सीन नहीं करना चाहती हूं। मैंने कहा सॉरी लेकिन ये सीन तो तुम्हें करना पड़ेगा। माधुरी अपनी बात पर अड़ी रहीं तो मैंने कहा पैकअप, फिल्म को गुड बाय कर दो और मैं शूट कैंसिल कर दूंगा'।
यह भी पढ़ें: एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद, बोलें- वह वैन में जाते हैं और फिर...