सब्सक्राइब करें

Tv Actresses: 20 की उम्र में इन टीवी अभिनेत्रियों ने हिट करा दिया था शो, घर-घर में हो गई थीं मशहूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 24 Oct 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
tv actresses gain popularity at young age sumbul tauqueel jannat zubair shivangi joshi ashnoor Kaur
सुंबुल तौकीर,अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी या फिर फिल्मों में कई बार अभिनेत्रियों को देखकर उनकी उम्र का पता नहीं चलता है। कई बार काफी ज्यादा उम्र की अभिनेत्रियां भी पर्दे पर शानदार अभिनय नहीं कर पाती हैं, तो वहीं छोटी उम्र की एक्ट्रेसेज भी बेहद कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाती हैं। सीरियल में लीड रोल करने वाली ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें कम उम्र में बड़ी पहचान मिली। आज इस रिपोर्ट में उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 20 की उम्र पार करने से पहले दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।

Trending Videos
tv actresses gain popularity at young age sumbul tauqueel jannat zubair shivangi joshi ashnoor Kaur
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : Social Media

सुंबुल तौकीर खान
महज 18 साल की उम्र में टीवी शो इमली के जरिए घर-घर में पॉपुलर हो चुकीं सुंबुल तौकीर खान आज टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में सफलता हासिल कर ली है। इन दिनों वह टीवी के कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- Ananya Panday: दीपावली पर अनन्या पांडे ने फराह खान से मांगी माफी, यूजर्स को पसंद आया एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actresses gain popularity at young age sumbul tauqueel jannat zubair shivangi joshi ashnoor Kaur
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी भी नायरा के किरदार के जरिए हर घर में मशहूर हो चुकी हैं। इस सीरियल में उन्होंने एक मासूम सी लड़की का किरदार निभाया था। जब शिवांगी को यह रोल मिला उस वक्त वह 17 साल की थीं। उन्होंने 6 साल तक यह शो किया। इसके बाद वह बालिका वधू 2 और खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आईं।

tv actresses gain popularity at young age sumbul tauqueel jannat zubair shivangi joshi ashnoor Kaur
अवनीत कौर - फोटो : social media

अवनीत कौर
आज से कुछ साल पहले टीवी पर एक शो आता था अलादीन। इस शो में अवनीत कौर ने यासमीन का रोल निभाया था। जिस वक्त अभिनेत्री ने इस शो को ज्वाइन किया था तब वह महज 17 साल की थीं। 

विज्ञापन
tv actresses gain popularity at young age sumbul tauqueel jannat zubair shivangi joshi ashnoor Kaur
अशनूर कौर - फोटो : Instagram

अशनूर कौर
अशनूर कौर छोटे पर्दे की मोस्ट फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। टेलीविजन जगत में चाइल्ड स्टार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अशनूर कौर ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। पटियाला बेब फेम अशनूर कौर को महज 17 साल की उम्र में लीड रोल मिल गया। वह 5 साल की उम्र से टीवी पर काम कर रही हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed