'आप पाईरेटेड फिल्म ना देंखे, थोड़ा सब्र करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। बिजनेस ऑफ सिनेमा की खबर के मुताबिक, फिल्म की 40 मिनट की कॉपी लीक हुई है, लीक्ड वर्जन में शाहिद कपूर का यूरिनेशन वाला सीन भी है, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने फाइनल वर्जन से हटाने को कहा था।
खबर यह भी है कि कुछ वेबसाइटों पर तो पूरी की पूरी फिल्म लीक हो गई है। फिल्म के लीक होने बाद फिल्म के निर्माताओं के होश उड़े हुए हैं। वो फिल्म के लीक होने से परेशान हैं। फिल्म के सितारों ने पाइरेटिड फिल्म ना देखने की बात कही है। वहीं निर्माताओं ने फिल्म के लीक होने के खिलाफ मुंबई के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। निर्माताओं ने इसकी जांच की मांग की है।
मुंबई हाईकोर्ट ने 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने को कहा
सेंसर बोर्ड से लंबे विवाद के बाद यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट गया था, जिसके बाद कोर्ट ने एक कट लगाने के बाद फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दे दी थी। डायरेक्टर अभिषेक चौबे की इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 17 जून को रिलीज होनी है।
बता दें कि इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने लंबी लड़ाई लड़ी और मुंबई हाईकोर्ट से पक्ष में फैसला हासिल किया। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को कहा कि फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दें और एक कट के साथ रिलीज होने दें।