बॉलीवुड की क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बीते रविवार को यूके में मदर्स डे मनाया गया और इस अवसर पर मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर बेटी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के दिनों की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जिस पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट को मदर्स डे पर मिला यादगार गिफ्ट, मां सोनी ने अनसीन फोटोज शेयर कर किया विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के दिनों की अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "हर बच्चे के साथ एक माँ का जन्म होता है .. हैप्पी मदर्स डे'। इस तस्वीर में आलिया गुलाबी रंग के सूट में एक सोफे पर बेठी हुई है और साथ ही अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।
बता दें की, अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल 2020 में अप्रैल के महीने में शादी रचाई थी। तो वहीं, उसी साल नवंबर में आलिया ने बेटी को जन्म दिया, जिनका नाम रणबीर की मां नीतू कपूर ने राहा कपूर रखा है। और अभी कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।
यह भी पढ़ें: नॉर्मल महिला से ज्यादा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद करती हैं मलाइका, अर्जुन कपूर को लेकर कही यह बात
यह भी पढ़ें: कभी एक गाने के लाखों रुपये लेती थीं अलका याग्निक, आज बिना गुनगुनाए भी करोड़ों की मालकिन