फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: नॉर्मल महिला से ज्यादा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद करती हैं मलाइका, अर्जुन कपूर को लेकर कही यह बात

Mon, 20 Mar 2023 09:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 20 Mar 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
malaika arora said hate being called plain jane she talked about relationship with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहद फिट और खूबसबरत अभिनेत्री हैं। वह अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बॉडी से लेकर ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी कई बार ट्रोल की जाती हैं। लेकिन अब शायद इन सबका मलाइका पर कोई असर नहीं होता है। मलाइका अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा है कि उनको सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। 

malaika arora said hate being called plain jane she talked about relationship with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक कॉन्क्लेव में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम अलग-अलग मुद्दों पर बातें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। मुझे सेक्स सिंबल होने का कोई मलाल नहीं है। मैं प्लेन जेन कहलाने के बजाय एक सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाऊंगी। मैं बहुत खुश हूं और मुझे ये टैग (सेक्स सिंबल) पसंद है।' 


इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'मिसेज चटर्जी' ने पकड़ी रफ्तार, 'ज्विगाटो' या 'तू झूठी मैं मक्कार' में बाहुबली कौन?
 
malaika arora said hate being called plain jane she talked about relationship with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

अदाकारा ने आगे कहा, 'मैं केवल कुछ आइटम गानों तक सीमित नहीं हूं, मैं इससे कहीं ज्यादा हूं। 30 साल की उम्र के बाद काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। कोई भी सिर्फ इस वजह से पर्दे पर काम नहीं कर रहा, क्योंकि वह अच्छा दिखता है। एक समय के बाद हर किसी का चेहरा डल होने लगता है। आज मैं अपने करियर में जो कुछ भी हूं, उसके लिए मेरी कड़ी मेहनत और परिवार का सपोर्ट है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora said hate being called plain jane she talked about relationship with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा मलाइका ने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, वह कभी भी हो सकता है। मैं खुश हूं कि मुझे ऐसा पार्टनर मिला है, जो कि मुझे समझता है और खुश रखता है। वह भले ही उम्र में मुझसे छोटा है, लेकिन उसके साथ मैं खुश हूं और खुद को भी जवान महसूस करती हूं।

विज्ञापन
malaika arora said hate being called plain jane she talked about relationship with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान - फोटो : Instagram

बता दें कि मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। इन दिनों  मलाइका अर्जुन कपूर संग रिश्ते में काफी खुश हैं। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब मलाइका एक सिंगल सिंगल मदर हैं और अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed