फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Upcoming Movies in 2023 Shahrukh khan Pathaan Salman Khan Tiger 3 and Prabhash Adipurush Will release

Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत

Sat, 31 Dec 2022 09:30 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 09:30 AM IST
सार

साल 2023 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3, प्रभास की आदिपुरुष, अर्जुन कपूर की कुत्ते, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान के साथ-साथ गांधी गोडसे-एक युद्ध आदि फिल्में देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
Upcoming Movies in 2023 Shahrukh khan Pathaan Salman Khan Tiger 3 and Prabhash Adipurush Will release
Upcoming Movies in 2023 - फोटो : social media

विस्तार

साल 2022 में साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा, जिनमें केजीएफ 2, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने कमाई के मामले में भी बॉलीवुड की मूवीज को भी पछाड़ दिया। बॉलीवुड में इस साल भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और दृश्यम 2 आदि फिल्में रिलीज हुईं। अब बारी 2023 की है, जब बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3, और साउथ के अभिनेता प्रभास की आदिपुरुष शामिल है।

विज्ञापन

Upcoming Movies in 2023 Shahrukh khan Pathaan Salman Khan Tiger 3 and Prabhash Adipurush Will release
पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। वहीं, जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से बादशाह खान बड़े पर्दे पर लगभग चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि यह मूवी कितना बेहतर प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें- Who is first Female Actor: हिंदी सिनेमा के इतिहास में निकली बड़ी खामी, फातिमा बेगम नहीं हैं पहली अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

Upcoming Movies in 2023 Shahrukh khan Pathaan Salman Khan Tiger 3 and Prabhash Adipurush Will release
टाइगर 3 - फोटो : social media

टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 साल 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया। वहीं, इस फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 'एक था टाइगर' साल 2012 में रिलीज हुआ था। दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में आया था। जानकारी के मुताबिक, टाइगर 3 को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan-Pashmina: ऋतिक की कजिन से सगाई करने जा रहे कार्तिक आर्यन? पश्मीना के पीछे-पीछे पहुंचे फ्रांस

विज्ञापन

Upcoming Movies in 2023 Shahrukh khan Pathaan Salman Khan Tiger 3 and Prabhash Adipurush Will release
आदिपुरुष - फोटो : social media

आदिपुरुष
आदिपुरुष में साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से काफी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कृति सेनन भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसकी डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास ने भगवान श्रीराम की भूमिका अदा की है तो कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इनके अलावा साल 2023 में अर्जुन कपूर की कुत्ते, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान और गांधी गोडसे-एक युद्ध जैसी फिल्में भी देखने को मिलेंगी। 

यह भी पढ़ें-Tunisha Sharma: इन सेलेब्स की मौत के बाद पार्टनर पर घूमी थी शक की सुई, आज तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed