बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिस वजह से उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कपड़ों को लेकर ट्रोल करना तो ठीक था, लेकिन इस बार ट्रोल्स हद से आगे निकल गए और उर्फी से मरने की दुआ करने लगे। उर्फी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
Urfi Javed: ‘सिद्धू की जगह ये मर जाती तो अच्छा रहता’, मौत की दुआ मांगने वालों को उर्फी ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब ट्रोल्स उर्फी को इसी बात पर निशाना बना रहे हैं और उनकी पोस्ट पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसको जाना चाहिए था मूसेवाला की जगह’, तो दूसरे ने लिखा, ‘सिद्धू को लगी गोली तुम्हें लगनी चाहिए थी।’ अब उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सभी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट लेकर स्टारी लगाने के साथ ही ट्रोल्स की क्लास भी लगा दी है।
उर्फी जावेद ने इन स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं कुछ कमेंट शेयर कर रही हूं जो पिछले कुछ दिनों में मुझे मिले हैंl लोग मेरे मरने की दुआ मांग रहे हैं कि किसी ने मुझे गोली मारी होती। हम एक निर्दयी दुनिया में रहते हैं, लेकिन आप लोगों से एक बात कहना चाहती हूं कि आपको मेरे मरने की दुआ ज्यादा करनी होगी क्योंकि मैं यहां रहने के लिए आई हूंl'

इसके अलावा उर्फी ने दूसरे स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं किसी की भी हत्या से जुड़ी नहीं हुई हूं (भगवान जाने वाले की आत्मा को शांति दे)। लेकिन जिस तरह से लोग मेरे मरने की दुआ मांग रहे हैं, उसे देखकर डर लगता है।' उर्फी से एयरपोर्ट पर भी पैपराजी ने ट्रोल्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'लोग मुझे मरवाना चाहते हैं, जबकि मैंने किसी का कुछ नहीं किया। बाकी तो ठीक है लेकिन ऐसे कमेंट्स देखकर दुख होता है।'
