{"_id":"6299f63b428bb25cff51e21e","slug":"iifa-2022-the-first-tamil-series-of-amazon-prime-video-suzhal-the-vortex-will-be-premiere-globally-on-17-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIFA 2022: इस दिन रिलीज होगी प्राइम वीडियो की पहली तमिल सीरीज, आईफा के मंच से मेकर्स ने किया एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IIFA 2022: इस दिन रिलीज होगी प्राइम वीडियो की पहली तमिल सीरीज, आईफा के मंच से मेकर्स ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 03 Jun 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्राइम वीडियो की पहली तमिल सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्राइम वीडियो ने आईफा वीकेंड एंड अवॉर्ड्स, अबू धाबी के 22वें संस्करण में अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। शो का प्रीमियर 17 जून को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में होगा। फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से चर्चित हुए पुष्कर और गायत्री की लिखी और रची गई सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ के अहम सितारों में राधाकृष्णन पार्थिबन, कथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रेया रेड्डी शामिल हैं। ब्रह्मा और अनुचरन. एम निर्देशित सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ प्राइम वीडियो की पहली तमिल ओरिजिनल सीरीज है। ये हिदी कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं के अलावा फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टीलियन स्पेनिश, लैटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में भी रिलीज होगी।
2 of 4
आईफा में हुआ ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ सीरीज का लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स अपर्णा पुरोहित ने पुष्कर और गायत्री के साथ यहां अबू धाबी में सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख ऐलान किया। आठ एपिसोड वाली सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ एक गुमशुदा लड़की की तलाश करने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के छोटे से कस्बे का ताना-बाना बिखर चुका है। शो की दिलचस्प कहानी की एक झलक दिखाने के लिए इसके मुख्य कलाकार आईफा रॉक्स के दौरान भी एक प्रस्तुति देने वाले हैं।
3 of 4
आईफा में लॉन्च के दौरान ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस सीरीज के बारे में अपर्णा पुरोहित कहती हैं, ‘जब आपके पास रचनाकारों के जोशीले जुनून में डूबी मजबूत भावनात्मक डोर वाला बेहद मजबूत, रहस्यपूर्ण थ्रिलर मौजूद हो, तो आपको पता होता है कि एक विनर आपके हाथ लग गया है। हम मानते हैं कि आज दर्शक भौगोलिक और भाषाई सीमाओं से परे जाकर कंटेंट खोजने के इच्छुक हैं। इसलिए हम दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए सीरीज ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में पेश करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईफा में लॉन्च के दौरान ‘सुडल-द वोर्टेक्स’ की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं सीरीज के रचयिता गायत्री और पुष्कर कहते हैं, ‘मनोरंजन की कोई भाषा नहीं होती और आज ऑडियंस दुनिया भर की अच्छी कहानियों का दिल खोलकर स्वागत कर रही है। स्ट्रीमिंग ने घरेलू कंटेंट के लिए अनेक दरवाजे खोल दिए हैं, ऐसे में भारतीय कार्यक्रमों और फिल्मों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। इस सीरीज से हम बस यही लक्ष्य साध रहे हैं। आईफा जैसी ग्लोबल इवेंट में अपने शो को लॉन्च करने का मौका मिलना वाकई एक सपना सच होने जैसी बात है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।