{"_id":"67bd17a3e8c1bab5be0cc3dd","slug":"urvashi-rautela-birthday-know-unknown-facts-about-actress-model-career-struggles-films-maximum-beauty-titles-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela Birthday: सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीत चुकी हैं उर्वशी रौतेला, मॉडलिंग ने खोला अभिनय का रास्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela Birthday: सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीत चुकी हैं उर्वशी रौतेला, मॉडलिंग ने खोला अभिनय का रास्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:58 AM IST
सार
Urvashi Rautela Birthday: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद अभिनय में भी किस्मत आजमाई। उनके जन्मदिन पर चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
1 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आज उर्वशी अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अपने बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में अभिनेत्री 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं, जिसमें अपने डांस नंबर से अभिनेत्री ने लोगों को दीवाना बना दिया। उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में तो बनी ही रहती हैं, लेकिन इसके साथ ही वह अपने फैशन सेंस और पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
बॉलीवुड से साउथ तक छाईं उर्वशी
25 फरवरी, 1994 को उत्तराखंड में जन्मीं उर्वशी रौतेला अपने परिवार से पहली शख्सियत हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया और मॉडलिंग के ग्लैमर वर्ल्ड में किस्मत आजमाई। अपनी खूबसूरती और काबिलियत के बल पर देश से लेकर विदेशों तक में अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। उर्वशी के पिता मानव सिंह बिजनेसमैन हैं। उनकी मां मीरा संस्कृति से कुमाऊंनी और एक सफल उद्यमी हैं। वह एक लग्जरी ब्यूटी सैलून की मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और कमाल की फिटनेस के लिए तो जानी जाती हैं, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में वह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने बास्केटबॉल के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।
4 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम
पांच डांस फॉर्म में माहिर हैं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला अभिनय के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं। उनके कातिलाना डांस मूव्स के पीछे की वजह यह है कि वह एक ट्रेंड डांसर हैं। उर्वशी पांच तरह के डांस फॉर्म्स भरतनाट्यम, कथक, जैज, हिप-हॉप और बेली डांस में माहिर हैं। इसके बाद उर्वशी ने अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाई और उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में अच्छा-खासा मुकाम हासिल किया है। साथ ही अब वह साउथ इंडस्ट्री में भी पैर जमा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला की खूबसूरती के तो सभी कायल हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले उर्वशी दो बड़े खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। वह पहली महिला हैं, जिन्होंने 2012 और 2015 में दो मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता। इसके अलावा साल 2018 में भी उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सरकार और पर्यटन द्वारा ब्रह्मांड में 'सबसे कम उम्र की सबसे खूबसूरत महिला' के रूप में सम्मानित किया गया था। उर्वशी रौतेला सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल अपने नाम करने वाली महिला में शुमार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X