{"_id":"67bd376430032fafbf030068","slug":"ntr-31-title-and-prashanth-neel-film-first-look-to-be-out-on-jr-ntr-birthday-on-20th-may-2025-reports-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NTR 31: इस दिन उठेगा 'एनटीआर 31' के शीर्षक से पर्दा, जूनियर एनटीआर का पहला लुक भी जारी करेंगे प्रशांत नील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
NTR 31: इस दिन उठेगा 'एनटीआर 31' के शीर्षक से पर्दा, जूनियर एनटीआर का पहला लुक भी जारी करेंगे प्रशांत नील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:52 AM IST
सार
प्रशांत नील के निर्देशन में एनटीआर अभिनीत बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय एक्शन ड्रामा एनटीआर 31 की शूटिंग पिछले सप्ताह हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई थी। अब इसके शीर्षक और पहले लुक को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील ने एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम अस्थायी रूप से एनटीआर 31 रखा गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर जादू करते देखने के लिए सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता के बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
2 of 5
जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील
- फोटो : एक्स:@MythriOfficial
जूनियर एनटीआर मार्च में शुरू करेंगे शूटिंग
प्रशांत नील के निर्देशन में एनटीआर अभिनीत बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय एक्शन ड्रामा एनटीआर 31 की शूटिंग पिछले सप्ताह हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई। प्रशांत नील ने 3000 से अधिक एक्स्ट्रा कलाकारों के साथ कुछ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस फिल्माए हैं। वहीं अभिनेता जूनियर एनटीआर मार्च में फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म पर नया अपडेट
फिल्मी गलियारों में चल रही ताजा चर्चा के अनुसार, एनटीआर 31 के निर्माता 20 मई को एनटीआर 31 का शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन जूनियर एनटीआर का भी जन्मदिन है। ऐसे में निर्माता फैंस को अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर ही बड़ा तोहफा देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस रोमांचक चर्चा के बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन एनटीआर और नील के सभी प्रशंसकों के लिए यह निश्चित रूप से एक लंबा इंतजार होने वाला है।
4 of 5
एनटीआर 31 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
फिल्म का शूटिंग शेड्यूल
हैदराबाद शेड्यूल के बाद, एनटीआर नील की टीम कोलकाता जाएगी, जान फिल्म के मुख्य कलाकारों पर कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे। बाद में टीम तीसरे शेड्यूल के लिए किसी अज्ञात विदेशी स्थान पर जाएगी। अगस्त 2024 में फिल्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था और फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2024 में शुरू हो गई थी, लेकिन नील ने उन हिस्सों की शूटिंग की थी, जिसमें जूनियर एनटीआर शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 5
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का शीर्षक ड्रैगन रखा गया है। एनटीआर 31 का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स दोनों मिलकर करेंगे। रवि बसरूर इस फिल्म के संगीतकार हैं। निर्माताओं ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फिल्म 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X