सब्सक्राइब करें

Sanya Malhotra: 'दंगल गर्ल' से मिसेज तक, इन फिल्मों में दिखा सान्या के अभिनय का उत्कर्ष, देखिए पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Feb 2025 07:56 AM IST
सार

Sanya Malhotra Birthday: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों के चर्चित किरदारों के बारे में...

विज्ञापन
Sanya Malhotra Birthday: Dangal to Pataakha Badhaai Ho Ludo Pagglait and Mrs Know About Actress Movies
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा यूं तो इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में वे एक ऐसी हाउसफाइव के किरदार में हैं, जिसे डांस का शौक है। क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सोशल मीडिया पर उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शक दो वर्गों में बंट गए हैं। खैर, आज हम सान्या की बात इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि उनका जन्मदिन है। 25 फरवरी, 1992 को नई दिल्ली में जन्मीं सान्या ने साल 2016 में डेब्यू किया। जानते हैं उनके निभाए कुछ चर्चित किरदारों के बारे में...

Trending Videos
Sanya Malhotra Birthday: Dangal to Pataakha Badhaai Ho Ludo Pagglait and Mrs Know About Actress Movies
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

'दंगल'
यह सान्या मल्होत्रा की पहली फिल्म है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम किया। डेब्यू फिल्म में ही उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। दंगल एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। 'दंगल' में सान्या ने स्टार महिला पहलवान बबीता कुमारी फोगाट का किरदार निभाया था।  रिपोर्ट्स के मुताबिक सान्या ने 10 हजार लड़कियों को पीछे छोड़ डेब्यू फिल्म 'दंगल' में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanya Malhotra Birthday: Dangal to Pataakha Badhaai Ho Ludo Pagglait and Mrs Know About Actress Movies
बधाई हो - फोटो : सोशल मीडिया

'बधाई हो'
फिल्म 'दंगल' के बाद सान्या मल्होत्रा ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ में अहम भूमिका अदा की।  इस फिल्म में उन्होंने आयुष्यमान खुराना के साथ काम किया। सान्या की यह फिल्म भी सुपरहिट रही। 

Sanya Malhotra Birthday: Dangal to Pataakha Badhaai Ho Ludo Pagglait and Mrs Know About Actress Movies
पटाखा - फोटो : सोशल मीडिया

‘पटाखा’
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या ने गेंदा कुमारी का रोल अदा किया। फिल्म दो बहनों की कहानी पर आधारित है। दोनों बहनें-बड़की और छुटकी राजस्थान के एक छोटे से कस्बे में रहती हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकतीं और उनकी लड़ाई लगातार जारी रहती है। मगर, जिंदगी और हालात उन्हें साथ ले आते हैं। 

विज्ञापन
Sanya Malhotra Birthday: Dangal to Pataakha Badhaai Ho Ludo Pagglait and Mrs Know About Actress Movies
फोटोग्राफ - फोटो : सोशल मीडिया

‘फोटोग्रॉफ’
साल 2019 में सान्या फिल्म ‘फोटोग्रॉफ’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद सान्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर एक के बाद एक कई चर्चित फिल्में उनकी झोली में आती गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed