फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: 48 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उर्वशी रौतेला पहुंची इस नंबर पर, देखिए इंस्टाग्राम पर टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां

Mon, 25 Apr 2022 10:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela completes 48 million followers actress thanked the fans through a post
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : social media

आज के दौर में सोशल मीडिया का जमाना है।आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं, क्योंकि एक दूसरे से जुड़ने का यह सबसे अच्छा माध्यम है। बॉलीवुड सितारें भी सोशल मीडिया पर अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग होती है। इसी क्रम में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की बात करते हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अपने काम से देश से लेकर विदेश तक पहचान बनाई है। अपने काम के साथ-साथ वह अपने ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को अपना दीवाना बना देती है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है और अपने फैंस को शुक्रिया कहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई अभिनेत्रियां हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया पर भी राज करती हैं। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि अभिनेता भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सलमान से लेकर अक्षय कुमार तक सोशल मीडिया पर राज करते हैं। इनकी भी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। तो चलिए जानते हैं कि फॉलोअर्स की टॉप 10 लिस्ट में खूबसूरत अदाकारा उर्वशी कितने नंबर पर आती हैं।


 

Urvashi Rautela completes 48 million followers actress thanked the fans through a post
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने देश से लेकर विदेश तक में अपनी पहचान बनाई है। शादी के बाद से वह भले ही देश से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो इंस्टाग्राम पर उनके 76 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तरह से वह भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली महिला हैं।

Urvashi Rautela completes 48 million followers actress thanked the fans through a post
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta

श्रद्धा कपूर
बात करें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तो इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 71 मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा कपूर की सादगी फैंस को काफी पसंद आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela completes 48 million followers actress thanked the fans through a post
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

नेहा कक्कड़
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ अपनी झंकार दार आवाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में की जाती है। नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ ही खूबसूरती से भी फैंस के दिल लूट लेती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 69 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इस तरह से वह फॉलोइंग के मामले में वह तीन नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Urvashi Rautela completes 48 million followers actress thanked the fans through a post
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के तकरीबन 66 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed