{"_id":"579b05504f1c1b910f21dfd7","slug":"urvashi-rautela-enters-south-indian-movies","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ में सहारा ढूंढ रहीं उर्वशी रौतेला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ में सहारा ढूंढ रहीं उर्वशी रौतेला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह साब द ग्रेट, सनम रे और ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों के बावजूद बॉलीवुड में मजबूती से पैर जमाने में नाकाम उर्वशी रौतेला अब साउथ की फिल्मों सहारा तलाश रही हैं। उन्होंने कहा है कि वह दक्षिण भारत की फिल्मों में मौका मिलने पर जरूर काम करेंगी। वैसे उर्वशी 2015 में कन्नड़ फिल्म मि.ऐरावत में काम कर चुकी हैं। फिलहाल उनके पास बॉलीवुड में कोई फिल्म नहीं है और इन दिनों वह एक इंटरनेट फिक्शन सीरीज में कंडोम बेचती दिख रही हैं।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह उर्वशी हैदराबाद में थीं और उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म अवार्ड्स में तेलुगु गाने पर डांस परफॉरमेंस किया। जिसके लिए उन्हें खूब तालियां मिलीं। उर्वशी ने कहा कि साउथ की इंडस्ट्री में लोग खूब मेहनत करते हैं और अगर मौका मिला तो वह जरूर यहां काम करेंगी। उर्वशी के परफॉरमेंस के वक्त सुपरस्टार चिरंजीवी भी मौजूद थे और उन्होंने जमकर तालियां बजाईं। ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई थी और संभवतः इसी वजह से टिकट खिड़की पर सुपरफ्लॉप रही।
विज्ञापन
इस नतीजे से उर्वशी मीडिया कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी थीं। सनम रे के प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ भेदभाव किया गया था और फिल्म के दो अन्य ऐक्टरों को निर्माता ने आगे बढ़ाया था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में उर्वशी अपनी किसी बॉलीवुड फिल्म की घोषणा करेंगी या साउथ की फिल्म की।
विज्ञापन