फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan and Anushka Sharma film Sui Dhaaga Made in India song Khatar Patar out

वरुण- अनुष्का की 'खटर पटर' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखने वालों की संख्या 30 लाख के पार

Mon, 10 Sep 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma film Sui Dhaaga Made in India song  Khatar Patar out
एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बहुचर्चित फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म के पहले गाने 'चाव लागा' के बाद बीते दिनों रिलीज हुआ 'सुई धागा' का दूसरा गाना 'खटर पटर' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 'खटर पटर' गाने को यूट्यूब पर अब तक करीब 30 लाख बार देखा जा चुका है। दर्शकों को फिल्म का यह गाना काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


बात करें 'खटर पटर' की अन्य चीजों की तो इस गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा है जबकि पापोन ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। वहीं इस गाने के कंपोजर अनु मलिक हैं। 'खटर पटर' के वीडियो की बात की जाए तो यह गाना फिल्म की कहानी का बेहद अहम हिस्सा मालूम पड़ता है। क्योंकि इस गाने नें मौजी (वरुण) और ममता (अनुष्का शर्मा) की जिंदगी में काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

Varun Dhawan and Anushka Sharma film Sui Dhaaga Made in India song  Khatar Patar out
आपको बता दें कि फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का बीतो दिनों रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बात करें फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें ये दोनों सुपरस्टार गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं। जिनका सपना है कि वे अपना नाम दुनिया में बनाएंगे।

अनुष्का एक एम्ब्रोइडर की भूमिका में है, जबकि वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण और अनुष्का पहली बार एक साथ आ रहे है और वे निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। यह फिल्म अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इस साल गांधी जयंती से ठीक पहले 28 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed