{"_id":"5bf68d12bdec224151688003","slug":"varun-dhawan-and-anushka-sharma-film-sui-dhaaga-will-seen-in-villages-according-to-pmkvy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास योजना: गांवों में दिखाई जाएगी वरुण-अनुष्का की सुई धागा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौशल विकास योजना: गांवों में दिखाई जाएगी वरुण-अनुष्का की सुई धागा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
sui dhaaga
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के मूलमंत्र को करोड़ों भारतीयों तक पहुंचाने के साथ ही साल की सुपर हिट फिल्म बन चुकी सुई धागा अब एक कदम आगे बढ़ रही है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने अब भारत के उन कस्बों और गांवों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है जहां के हस्त कारीगरों को लिए इस फिल्म की कहानी प्रेरक हो सकती है।
फिल्म सुई धागा ने मेट्रो शहरों और देश के दूसरे शहरों में अच्छी कमाई की। लेकिन फिल्म के निर्माता अब इसे उन इलाकों तक ले जा रहे हैं जहां थिएटर्स नहीं है। इसके लिए मोबाइल थिएटर की व्यवस्था की गई है। गांव वाले तंबू में बने इस थिएटर में 200-300 की तादाद में जुटते हैं और इस कहानी को देखकर अपने पैरों पर खड़े होने की जुगत सीखते हैं।
ये अनोखी शुरूआत यशराज फिल्म्स ने मध्य प्रदेश के सीधी, कटनी, विदिशा, खंडवा, राजगढ़ के अलावा राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, सीकर और पाली से की है। जल्द ही इस कारवां को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के गावों की तरफ भी ले जाने की योजना है।