सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan apologize to fans who waited 5 hours at Lucknow event says could not give autograph

'पुलिस ने हमें जल्दी जाने को कहा था', वरुण धवन ने इस बात को लेकर फैन से मांगी माफी; जानें क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 20 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Apologises: वरुण धवन ने अपनी एक फैन से माफी मांगी है। यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Varun Dhawan apologize to fans who waited 5 hours at Lucknow event says could not give autograph
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ के फिनिक्स मॉल पहुंचे। इस मौके पर भारी भीड़ थी। सैकड़ों फैन सितारों की एक झलक पाने की चाह में घंटों पहले ही वहां पहुंच गए थे। इस भीड़ के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

महिला ने पोस्ट में की शिकायत
लखनऊ में आयोजित हुए एक इवेंट से हर कोई खुश होकर नहीं लौटा। एक महिला फैन ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की। उसने वरुण से मिलने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए लगभग पांच घंटे इंतजार किया। मगर एक्टर वहां सिर्फ पांच मिनट ही रुके। महिला ने एक पोस्ट की। इसमें उसने लिखा 'हमने 5 घंटे इंतजार किया और वह सिर्फ 5 मिनट के लिए आए।' इस पोस्ट पर वरुण धवन की नजर पड़ी और उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है। 

View this post on Instagram

A post shared by divyanshi tiwari (@unfiltered_divaaaa)


विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण धवन ने मांगी माफी
वरुण धवन ने फैन की निराशा को समझा और तुरंत कमेंट्स में माफी मांगी। अचानक चले जाने की वजह बताते हुए एक्टर ने कहा 'माफ करना, मैं ऑटोग्राफ नहीं दे पाया; पुलिस वालों ने हमें थोड़ा जल्दी जाने के लिए कह दिया था।' वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने अगली बार फैंस से मिलने का वादा किया है।


विज्ञापन

महिला फैन ने की फोटो क्लिक करने की गुजारिश
इससे पहले मृणाल ठाकुर और वरुण धवन लखनऊ एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां वरुण धवन को देखकर उनकी महिला प्रशंसक ने उनके साथ एक तस्वीर लेने की गुजारिश की। महिला फैन वरुण धवन को देख चिल्लाने लगी, 'सर, सर...सर, प्लीज एक फोटो'। वरुण धवन की सिक्योरिटी ने महिला को रोक दिया। मगर, फैन की गुजारिश पर वरुण धवन मुस्कुराते हुए पीछे लौटे और महिला को गले लगा लिया। यह पल मृणाल ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'?
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के अलावा पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज होने वाला है। वहीं, यह फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता और नामी निर्माता-निर्देशक डेविड धवन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed