सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Faces No fine and Penalty in Mumbai Metro Incident Clarify Authorities

Varun Dhawan: मुंबई मेट्रो की घटना पर वरुण धवन की टीम का बयान, 'बॉर्डर 2' के अभिनेता पर नहीं लगा कोई जुर्माना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 27 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Statement from Team Varun Dhawan: हाल ही में वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में पुल-अप्स करते नजर आए। लेकिन इस वीडियो को लेकर उन्हें मेट्रो संचालकों ने सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की थी। जिसके ऊपर आज वरुण की टीम ने एक बयान जारी किया है।

Varun Dhawan Faces No fine and Penalty in Mumbai Metro Incident Clarify Authorities
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अभिनेता को मेट्रो के हैंडल पकड़कर लटकते हुए देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने एक चेतावनी पोस्ट शेयर किया था। इसी पर वरुण की टीम ने अपना बयान जारी कर बताया है कि उनके ऊपर कोई जुर्माना या पेनल्टी नहीं लगाई गई है।

Trending Videos

वरुण की टीम का बयान
वरुण की टीम ने कहा, 'हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी हाल की खबरों पर बात करना चाहते हैं। हम साफ करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी तरह का कोई जुर्माना या पेनल्टी नहीं लगी है। अधिकारियों की ओर से पहले की गई पोस्ट अब हटा दी गई है। इस गलतफहमी को दूर करने में उनके सहयोग के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नियमों को लेकर कहा
आगे वरुण की टीम ने कहा, 'वरुण शहर के नियमों और मेट्रो विभाग की मेहनत का पूरा सम्मान करते हैं। हमें खुशी है कि अब इस मामले में कुछ भी बाकी नहीं है। इस सही जानकारी को साझा करने के लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं।'

'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2,' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। जानिए 'बॉर्डर 2' ने अभी तक कितने का कलेक्शन कर लिया है।
  • पहला दिन - 30 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन - 36.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन - 54.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन - 59 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन - 19.50 करोड़ रुपये (अभी तक )
  • 'बॉर्डर 2' की कुल कमाई - 196.50 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: क्या है 'राणा बाली' की कहानी? जानें किससे प्रेरित है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed