बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' को बेशक लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खीचने में नाकामयाब साबित हो रही है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अक्टूबर की ओपनिंग स्लो नजर आई। उसके बाद लगातार फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ नजर आया।
{"_id":"5ad6e0b94f1c1ba67f8b52f2","slug":"varun-dhawan-film-october-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ी फिल्में देने वाले वरुण धवन की 'अक्टूबर' हुई फ्लॉप, जानिए 5 दिन में कितना मामूली कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ी फिल्में देने वाले वरुण धवन की 'अक्टूबर' हुई फ्लॉप, जानिए 5 दिन में कितना मामूली कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
october
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
october
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 55 से 60 फीसदी की ग्रोथ हासिल की और 7 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं पहले दिन फिल्म ने केवल 5.04 करोड़ रुपए जोड़े थे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने फिल्म ने रविवार को 7.74 करोड़ की कमाई की। सोमवार को फिल्म के खाते में 2.70 करोड़ ही आए वहीं मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा गिरावट देखी गई।
varun dhawan
5 वें दिन फिल्म 2.61 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 25.56 करोड़ हो गया है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें से 35 करोड़ रुपए फिल्म की कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च हुए। अब फिल्म के धीमे कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि बजट का पैसा निकालने के लिए भी फिल्म को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
#October is ROCK-STEADY... Metros/plexes are consistently contributing to the revenue... Fri 5.04 cr, Sat 7.47 cr, Sun 7.74 cr, Mon 2.70 cr, Tue 2.61 cr. Total: ₹ 25.56 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
october
वरुण की यह फिल्म ‘अक्टूबर’ अलग तरह की लव स्टोरी है। यह एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। फिल्म में वरुण होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की गई है।
विज्ञापन
october
यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन मिले।