फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan initiate for Street Dancers with remo dsouza bhushan kumar

गरीब डांसर्स की मदद करेंगे वरुण धवन, रेमो- भूषण कुमार की मदद से लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 19 Sep 2019 11:35 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 19 Sep 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
varun dhawan initiate for Street Dancers with remo dsouza bhushan kumar
varun dhawan - फोटो : social media

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में व्यस्त हैं। यह फिल्म एबीसीडी की आगे की कड़ी है।  फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है।  इसी बीच एक्टर अब देश भर के स्ट्रीट डांसर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण, रेमो, निर्माता भूषण कुमार और रेमो की पत्नी लिजेल डीसूजा राष्ट्रीय स्तर पर एक कैंपेन की शुरुआत करेंगे जो गरीब परिवारों से आने वाले डांसर्स को आगे बढ़ने में मदद करेगा।

विज्ञापन

varun dhawan initiate for Street Dancers with remo dsouza bhushan kumar
varun dhawan - फोटो : social media

वरुण ने बताया, फिल्म का उद्देश्य गरीब वर्ग से आने वाले डांसर्स की प्रतिभा को दुनिया भर को दिखाना है। हमने इसकी शुरुआत उन लोगों से की है जो फिल्म का हिस्सा है। वहीं वरुण ने आगे बताया कि यह कैम्पेन दूसरे प्रतिभावान डांसर्स को भी मौका देगा।  असल स्ट्रीट डांसर्स के साथ काम करने का मेरा शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, डांस और म्यूजिक मेरे लिए बहुत मायने रखती है और ये मेरे जिंदगी के कुछ चुनिंदा पैशन्स में से एक हैं। इन स्ट्रीट डांसर्स को देखकर में आश्चर्यचकित रह गया था। मुझे पता है कि सिर्फ यह फिल्म इनके प्रतिभा के साथ न्याय करने के लिए काफी नहीं है। इसलिए हमने यह सीरीज बनाई है। वरुण ने बताया कि कैम्पेन के अलावा भी फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिल्म की कमाई का कुछ हिस्स डांसर्स के कल्याण के लिए खर्च करने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

varun dhawan initiate for Street Dancers with remo dsouza bhushan kumar
वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ कुछ दूसरे राज्यों के डांसर्स को भी मौका दिया गया है। वरुण ने इनके बारे में कहा कि अभी मैं इन डांसर्स को जानता हूं। लेकिन मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया को इनके बारे में पता चले। इसी के साथ वरुण ने आगे कहा कि अगर भविष्य में रेमो डिसूजा के साथ ऐसे किसी फिल्म में काम करने का मौका मिला तो वह जरुर काम करेंगे। गौरतलब है कि स्ट्रीट डांसर 3 डी में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

पढ़ें: मेट्रो के सपोर्ट में अक्षय कुमार और अदनान पर 50 लाख का जुर्माना सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed