फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्नी नताशा संग यूं रोमांटिक होते नजर आए वरुण धवन, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Sun, 14 Feb 2021 09:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan's Valentine's Day post for wife Natasha Dalal will make you fall in love
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : Instagram
पर्दे पर कभी हंप्टी तो कभी बदरी बनकर अपनी दुल्हनिया ढूंढने वाले वरुण धवन को असल जिंदगी में उनकी दुल्हन मिल चुकी है। 24 जनवरी को मुंबई के अलीबाग में वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी पहुंचे थे। अब शादी के बाद वरुण और नताशा क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में वरुण ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी और नताशा की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Varun Dhawan's Valentine's Day post for wife Natasha Dalal will make you fall in love
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

वरुण धवन ने अपनी मिसेज वैलेंटाइन नताशा दलाल के साथ एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए अपनी दिल की बात भी कही है। इस तस्वीर में वरुण नताशा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वरुण की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

Varun Dhawan's Valentine's Day post for wife Natasha Dalal will make you fall in love
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हर दिन हर जगह'। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। तस्वीर में वरुण ने सिल्वर रंग की लंबी जैकेट पहनी है तो वहीं नताशा भी ग्रे कोट में नजर आ रही हैं। न्यूली मैरिड कपल की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan's Valentine's Day post for wife Natasha Dalal will make you fall in love
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

गौरतलब है कि पर्दे पर कॉमेडी का डोज देने वाले वरुण धवन असल जिंदगी में अपनी दिल की बात हर किसी से जल्दी साझा नहीं करते। उन्होंने नताशा के साथ अपनी प्रेम कहानी को भी अपने फैंस से काफी समय तक छिपा कर रखा था। ये ही वजह है कि उनकी और नताशा की तस्वीरें बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। हालांकि वरुण जब भी अपने प्यार का इजहार करते हैं तो फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है।

विज्ञापन
Varun Dhawan's Valentine's Day post for wife Natasha Dalal will make you fall in love
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani

बता दें कि वरुण ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी और नताशा की दोस्ती छठी कक्षा से शुरू हो गई थी। हालांकि जब वो 11-12वीं में पढ़ रहे थे तब उन्हें प्यार का एहसास हुआ था। वरुण को हां कहने से पहले नताशा ने उन्हें तीन बार ना कहा था, लेकिन वरुण ने हार नहीं मानी और उन्हें प्यार के बंधन में बांध लिया। वरुण और नताशा की शादी ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed