फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'थानेदार' के सेट से शुरू हुई थी संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी, जेल जाने पर एक्ट्रेस ने मोड़ लिया था मुंह

Sun, 14 Feb 2021 09:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 14 Feb 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt’s Love Story and Its Bitter End – Blast from the Past
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल

1990 के दशक में पर्दे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी छाई थी, जिसके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा था।  इसके साथ ही दोनों निजी जिंदगी में भी करीब आए। हम बात आपको बता रहे हैं प्रेम कहानी है एक ऐसे नायक की जो 'खलनायक' कहा गया। कहा जाता है कि फिल्म 'थानेदार' की शूटिंग के दौरान माधुरी और संजय एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt’s Love Story and Its Bitter End – Blast from the Past
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल

27 साल पहले 1991 में निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 'साजन' फिल्म के लिए स्टारकास्ट की शुरुआत की। लॉरेंस संजय दत्त की जगह आमिर खान को लेना चाहते थे लेकिन आमिर के मना करने के बाद ये फिल्म संजय दत्त को मिली। वहीं एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली पसंद आयशा जुल्का थीं लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही आयशा को तेज बुखार हो गया जिसके बाद माधुरी दीक्षित को सेलेक्ट किया गया। 

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt’s Love Story and Its Bitter End – Blast from the Past
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल

कहा तो यहां तक जाता है कि संजय और माधुरी इस फिल्म से पहले ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इस फिल्म ने उन्हें और करीब ला दिया। फिल्म की शूटिंग आउटडोर लोकेशन पर हो रही थी ऐसे में दोनों को एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिल गया था। जिसका नतीजा ये रहा कि फिल्म में उनकी केमेस्ट्री भी जबरदस्त दिखाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt’s Love Story and Its Bitter End – Blast from the Past
संजय दत्त माधुरी दीक्षित

संजय और माधुरी दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि संजय दत्त शादीशुदा थे। दोनों को आगाह भी किया गया, लेकिन दोनों छुप-छुपाकर मिलते रहे। 'खलनायक' रिलीज हुई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसी बीच 1993 में ही संजय दत्त एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश गए। बहन प्रिया दत्त ने संजय दत्त को फोन किया और ऐसी खबर दी, जिसकी भेंट कई रिश्ते चढ़ गए। प्रिया दत्त ने संजय को फोन पर बताया गया कि उनके खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। संजय दत्त वतन लौटे तो एयरपोर्ट पर परिवार वालों की बजाय पूरी पुलिस फोर्स उनका इंतजार कर रही थी। संजय के घर पर भी पुलिस थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब टाडा के तहत मुकदमा दर्ज होने का मतलब जिंदगी जेल के नाम हो जाना माना था।

विज्ञापन
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt’s Love Story and Its Bitter End – Blast from the Past
माधुरी, संजय दत्त - फोटो : फिल्म साजन

संजय दत्त की इस गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया। संजय पर लगे इन आरोपों ने माधुरी दीक्षित को भी बड़ा झटका दिया। माधुरी को लगता था कि संजय अपनी ‘बैड ब्वॉय’ वाली इमेज को पीछे छोड़ चुके हैं, लेकिन गिरफ्तारी ने उन्हें एक नए दलदल में ढकेल दिया था। इसके बाद से ही माधुरी दीक्षित ने न सिर्फ संजय दत्त से दूरी बना ली, बल्कि उनके नाम पर खामोश रहने लगीं। जिंदगी तमाम करवटें लेते हुए आगे बढ़ गई। माधुरी दीक्षित की शादी हुई। संजय दत्त ने भी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। फिर तलाक लिया और मान्यता से तीसरी शादी कर ली। संजय जेल गए और सजा काटकर अब रिहा हो चुके हैं। माधुरी और डॉ. नेने के दो बेटे हैं। संजय दत्त के भी तीन बच्चे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed