एक जमाना था जब बॉलीवुड के सितारों को सिर्फ फैंस का प्यार मिलता था और उनकी आलोचना सिर्फ फिल्म आलोचकों तक ही सीमित थी। वहीं आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए ये सितारे जहां फैंस का प्यार पाते हैं तो वहीं उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होने में भी देर नहीं लगती। अपने बयान, विचार, अभिनय, कमेंट्स और लुक्स को लेकर अक्सर बॉलीवुड के कई सितारे ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें ट्रोल करने में यूजर्स के पसीने छूट जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो अपने करारे जवाब से सामने वाले की बोलती कर देते हैं बंद।
इन सितारों को ट्रोल करने में यूजर्स के छूट जाते हैं पसीने, करारे जवाब से कर देते हैं बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोल करने के लिए गंदे मैसेज भेजे थे और गाली दी थी। इसके जवाब में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि, 'आपके परिवार वालों को गर्व महसूस हो रहा है'। इससे पहले भी दीपिका ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुकी हैं।
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं बन पाए। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर उन्हें बेवजह ट्रोल करने की कोशिश करते हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन इन ट्रोलर्स को जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटते। एक बार एक यूजर ने अभिषेक की बेटी अराध्या के लिए लिखा था कि, 'क्या वो कभी स्कूल नही जाती जो हर समय अपने माता पिता के साथ घूमती नजर आती हैं'। इस पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए कहा था कि, 'बहुत से स्कूल वीकेंड पर बंद होते हैं और वो उस समय हमारे साथ घूमने जाती है'। इतना ही नहीं अभिषेक ने उस यूजर के ट्वीट में ही गलती दिखा दी थी। इसके अलावा और भी कई मौकों पर अभिषेक ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुके हैं।
मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद उम्र के फासले को लेकर मलाइका को काफी ट्रोल किया गया। इसके जवाब में मलाइका ने अपनी कई बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था, 'मुझे खुश रहना पसंद है। मैं खुश रहना चुनती हूं और मुझ पर खुशी अच्छी भी लगती है, इसलिए आप अपनी निगेटिविटी को अपने पास रखिए'। मलाइका अक्सर ट्रोलर्स का जवाब अपनी तस्वीरें साझा करते हुए देती हैं और उन्हें फैंस का समर्थन भी मिलता है।
तापसी पन्नू
दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ- साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का परचम लहराने वाली तापसी पन्नू भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हालांकि तापसी इन बातों से घबराती नहीं हैं बल्कि ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब देती हैं। कुछ समय पहले तापसी को यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा था कि, 'तुझे एक्टिंग तो आती नहीं उठा-उठा के फिल्में करती हैं'। इस पर जवाब देते हुए तापसी ने कहा था, 'सही बात है, क्या उठा उठा के क्योंकि उठाया तो मैंने स्टैंडर्ड है, लेकिन तुमको शायद ये नहीं समझ आएगा'।