फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Katrina Wedding: Vicky Katrina sells their wedding footage on OTT platform deals with Amazon Prime for 80 crores

Vicky Katrina Wedding: विक्की- कटरीना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेची अपनी शादी की फुटेज, अमेजन प्राइम के साथ 80 करोड़ में हुई डील

Wed, 08 Dec 2021 11:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 08 Dec 2021 11:28 PM IST
सार

विक्की और कटरीना कल यानी 9 दिसंबर को एक- दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल ने अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Vicky Katrina Wedding: Vicky Katrina sells their wedding footage on OTT platform deals with Amazon Prime for 80 crores
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह कपल इन दिनों राजस्थान के सवाई माधोपुर में अपनी शादी की रस्में एंजॉय कर रहे हैं। विक्की और कटरीना कल यानी 9 दिसंबर को एक- दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल ने अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

इसी के चलते इस कपल ने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी को भी लागू कर रखा है। इसके तहत इस शादी में आए सभी मेहमानों को समारोह के दौरान  फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। खबरों की माने तो विक्की और कटरीना ने अपने सभी मेहमानों से यह गुजारिश की कि वह ना शादी की रस्मों में फोन लेकर और ना ही कोई वीडियो या फोटो इंटरनेट पर शेयर करें। ऐसे में फैंस को अभी कुछ समय और अपने चहेते स्टार्स को दूल्हा- दुल्हन के रूप में देखने के लिए इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

Vicky Katrina Wedding: Vicky Katrina sells their wedding footage on OTT platform deals with Amazon Prime for 80 crores
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच नई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि विक्की और कटरीना ने अपनी शादी की फुटेज ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना ने अपनी शादी के सभी वीडियोज और फोटोज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ रुपये में बेची है। ऐसे में अब फैंस सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस कपल की रॉयल वेडिंग को देख सकेंगे। 

Vicky Katrina Wedding: Vicky Katrina sells their wedding footage on OTT platform deals with Amazon Prime for 80 crores
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एक वेबसाइट के मुताबिक, ‘कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी की एक्सक्लूसिव फुटेज अमेजन प्राइम वीडियो को बेची है। वहीं, वजह है कि कपल ने सभी मेहमानों से शादी समारोह में फोन ना लाने को कहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक बताया गया कि विक्की- कटरीना ने सभी मेहमानों से एक एग्रीमेंट भी साइन कराया है। इसके मुताबिक वह शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति के इंटरनेट पर शेयर नहीं कर सकते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed