{"_id":"63764dc1d40adf0e6535ff6f","slug":"vicky-kaushal-brother-sunny-kaushal-talks-about-his-bond-with-sister-in-law-katrina-kaif","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Kaushal: सनी कौशल ने दिल खोलकर की भाभी कटरीना कैफ की तारीफ, बोले- बेहद धार्मिक हैं वह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Kaushal: सनी कौशल ने दिल खोलकर की भाभी कटरीना कैफ की तारीफ, बोले- बेहद धार्मिक हैं वह
Thu, 17 Nov 2022 08:42 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:42 PM IST
सार
सनी कौशल ने कहा कि वह और कटरीना जब भी बातचीत करते हैं तो कुछ चीजों को लेकर नजरिया बिल्कुल बदल जाता है।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, सनी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। दोनों अक्सर कपल गोल्स पूरे करते नजर आते हैं। अक्सर मीडिया बातचीत में भी दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की फैन लिस्ट काफी लंबी है। कटरीना और विक्की की शादी को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। विक्की कौशल के परिवार के साथ भी कटरीना कैफ की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में उनके देवर और एक्टर सनी कौशल अपनी भाभी कैट के बारे में बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
बॉन्डिंग को लेकर की बात
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान सनी कौशल ने अपनी भाभी कटरीना कैफ के कुछ दिलचस्प सीक्रेट्स शेयर किए। साथ ही सनी ने कैट के साथ अपने रिश्ते पर भी बातचीत की। सनी कौशल ने कटरीना की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि कैट के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सनी ने कटरीना के व्यवहार की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि कटरीना काफी धार्मिक हैं, उन्हें धार्मिक बातों में दिलचस्पी है।
विज्ञापन
Filmy Wrap: इस ओटीटी पर आएगी 'कांतारा' और विवाद में 'फाइल नंबर 323', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
विज्ञापन
विक्की कौशल को नहीं कोई शिकायत
सनी कौशल ने कहा कि वह और कटरीना जब भी बातचीत करते हैं तो कुछ चीजों को लेकर नजरिया बिल्कुल बदल जाता है। उन्होंने कहा कि कटरीना और उनके बीच देवर-भाभी का रिश्ता है, लेकिन वह इसके साथ ही बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। वह कटरीना के साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं। सनी कौशल ने कहा कि कटरीना काफी शांत स्वभाव की हैं और वह हमेशा दूसरों की केयर करती हैं। उनकी यह खूबी भाई विक्की कौशल को भी बेहद पसंद है। सनी ने कहा, 'विक्की हमेशा कटरीना की तारीफ करते हैं। कटरीना कभी उन्होंने टॉन्ट कसने का कोई मौका नहीं देती हैं।'
Drishyam 2 On OTT: जबरदस्त है मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम 2’, जानिए कहां देख सकते हैं यह फिल्म
इन फिल्मों में आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करे तो सनी को हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। वहीं कटरीना को हाल ही में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया था। अगले साल वह सलमान खान के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3 में भी दिखाई देंगी, जो 2023 की दिवाली के आस पास सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
Photos Of the Day: हिना खान बनी अलादिन की जैस्मिन और जान्हवी कपूर का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट