पहली बार एक साथ नजर आएंगी कटरीना-विद्या, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होगी फिल्म की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में इन दिनों महिला आधारित फिल्मों का चलन बढ़ा है। हाल के दिनों में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की और फिल्म समीक्षकों की भी सराहना बटोरी। इसी बीच आने वाले दिनों में एक और महिला आधारित फिल्म देखने को मिलेगी जिसमें इंडस्ट्री की दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियां अपना दम-खम दिखाएंगी। चर्चा है कि विद्या बालन और कटरीना कैफ जल्द ही एक साथ काम कर सकती हैं। यह एक्शन कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी जो आनंद एल राय द्वारा निर्मित और अनिरुद्ध गणपति द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने के कगार पर है।
गौरतलब है कि अनिरुद्ध गणपति इससे पहले शाहरुख की फिल्म जीरो का असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर हिस्सा रह चुके हैं। जीरो के सेट पर ही अनिरुद्ध ने कटरीना से अपनी इस फिल्म को लेकर बातचीत की थी। जिसके बाद कटरीना ने फिल्म के लिए हां कर दी। वहीं अब फिल्म की दूसरी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर विद्या बालन से बातचीत चल रही है। अगर विद्या भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाती हैं तो यह पहली बार होगा जब विद्या और कटरीना एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी। निर्देशक के तौर पर यह अनिरुद्ध की पहली फिल्म होगी। हालांकि अभी मेकर्स या अभिनेत्रियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
कटरीना की आने वाली फिल्म की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म में कैटरीना, अक्षय कुमार के अपोजिट होंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं विद्या की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों शकुंतला देवी की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में लंदन में इस फिल्म की शूटिंग हुई है। यह फिल्म भी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
पढ़ें: कलंक के फ्लॉप होने पर टूट गई थीं आलिया भट्ट, रणबीर उन्हें इस तरह समझाते और देते थे दिलासा