फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan Twitter Chat With Fans For 'Begum Jaan' Film Promotion

ट्विटर पर आईं 'बेगम जान', दिए सवालों के मजेदार जवाब

Thu, 06 Apr 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 06 Apr 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan Twitter Chat With Fans For 'Begum Jaan' Film Promotion
विद्या बालन
विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' रिलीज को तैयार है और इसके प्रमोशन के लिए वो जमकर पसीना बहा रही हैं। विद्या ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर सवाल-जवाब का एक सेशन रखा। यहां उनके फैंस वे उनसे कई मजेदार सवाल पूछे और विद्या ने भी उनका बेझिझक जवाब दिया।
विज्ञापन


जब एक फैन ने उनसे 'बेगम जान' का फेवरेट डायलॉग पूछा, तो विद्या ने भी बिलकुल बेगम जान के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनका पसंदीदा डायलॉग 'इससे पहले की कोई हमें हमारे घर से हटाए, हम उसके हाथ, पैर और जिस्म का.. वो क्या कहते हैं पार्टिशन कर देंगे' है। डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी के बारे में बताते हुए विद्या ने कहा कि वो सबसे इसलिए अलग हैं क्योंकि वो हर डिपार्टमेंट की अच्छे से तैयारी करते हैं।
विज्ञापन


फिल्म के डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए बेगम जान से ट्वीट कर सवाल पूछ डाला। उन्होंने विद्या को ट्वीट कर पूछा कि फिल्म की शूटिंग के वक्त वो कौन सा वक्त था जब विद्या का डायरेक्टर का गला घोंटने का मन कर रहा था। इसका जवाब देते हुए विद्या ने पहले तो कहा कि ये बात तो वो ही बताएं क्योंकि वही डायरेक्टर हैं, लेकिन फिर विद्या ने कहा कि ऐसा उन्हें कभी नहीं लगा। सेट पर सबसे ज्यादा शैतान कौन था, इस पर विद्या ने कहा कि ईला अरुण सेट पर सबसे ज्यादा मस्ती करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ फैंस और डायरेक्टर ने ही नहीं, फिल्म 'बेगम जान' में विद्या के साथ काम करने वाली हीरोइनों ने भी विद्या से सवाल किए। रिद्धिमा, फ्लोरा, मिष्टी और पूनम राजपूत ने भी अपनी बेगम जान से ट्विटर पर चैट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed