फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ मामले में दोषी साबित हुए विकास सचदेवा, 3 साल की सजा

Wed, 15 Jan 2020 02:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jan 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
vikas sachdeva: Accused in Minor Former Bollywood Actress Molestation Case
vikas sachdeva - फोटो : Twitter

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ करने वाले विकास सचदेवा (41) को मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश ए डी देव, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई करते हुए, भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत विकास सचदेव को दोषी ठहराया। विकास के लिए कम से कम सजा की मांग करते हुए उनके वकील अदनान शेख ने तर्क दिया कि आरोपी अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले हैं।

vikas sachdeva: Accused in Minor Former Bollywood Actress Molestation Case
हथकड़ी - फोटो : social media

एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी की यह घटना 10 दिसंबर 2017 को हुई थी। उस वक्त इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था। बाद में पूर्व अभिनेत्री में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर साथ में यात्रा कर रहे विकास सचदेवा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
 

vikas sachdeva: Accused in Minor Former Bollywood Actress Molestation Case
विकास सचदेवा - फोटो : Twitter

विकास को POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी दोषी ठहराया गया है, क्योंकि जब यह घटना हुई थी तब पीड़िता की  उम्र 17 साल थी। यानी कि वह नाबालिग थीं। एक्ट्रेस के आरोप के बाद पुलिस ने विकास सचदेवा को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas sachdeva: Accused in Minor Former Bollywood Actress Molestation Case
सांकेतिक तस्वीर

यह मामला बीते साल 10 दिसंबर 2017 का है। अभिनेत्री विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। इसी यात्रा के दौरान फ्लाइट में उनसे छेड़छाड़ हुई थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फ्लाइट में हुई घटना की जानकारी दे रही थीं। 

विज्ञापन
vikas sachdeva: Accused in Minor Former Bollywood Actress Molestation Case
सांकेतिक तस्वीर

वहीं इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने कहा था - 'मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed