फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Vedha first look out: Hrithik Roshan shares His first look on birthday Vijay Sethupathi R Madhavan

Vikram Vedha first look out: 'वेधा' के रूप में दिखे ऋतिक रोशन, बर्थडे पर सामने आया 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक

Mon, 10 Jan 2022 09:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 10 Jan 2022 09:48 AM IST
सार

विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 
फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
मूल रूप से तमिल में बनी ‘विक्रम वेधा’ में आर माधवन और विजय सेतुपति ने काम किया। 

विज्ञापन
Vikram Vedha first look out: Hrithik Roshan shares His first look on birthday Vijay Sethupathi  R Madhavan
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

विस्तार

विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ऋतिक के फैंस के लिए ये किसी रिटर्न गिफ्ट से कम नहीं है। आज उनका बर्थडे है और इस खास दिन पर उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म  ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान।

विज्ञापन


दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर चश्मा, कुर्ता, गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे पर खून के धब्बे... इस लुक में ऋतिक बिल्कुल विलेन लग रहे हैं। फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन

 

Vikram Vedha first look out: Hrithik Roshan shares His first look on birthday Vijay Sethupathi  R Madhavan
विक्रम वेधा

मूल रूप से तमिल में बनी ‘विक्रम वेधा’ में आर माधवन और विजय सेतुपति ने काम किया। गायत्री और पुष्कर ने ही ओरिजनल ‘विक्रम वेधा’ को भी लिखा और निर्देशित किया है। ये दोनों ही फिल्म की रीमेक भी बना रहे हैं। 

इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट और उसी की पार्टनरशिप कंपनी वाई नॉट स्टूडियो ने बनाया। फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकार चूंकि रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास ही थे इसलिए उसने अपनी एक और पार्टनरशिप कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स को इसके हिंदी रीमेक की जिम्मेदारी सौंपी।

इस फिल्म को पहले शाहरुख खान और माधवन करने वाले थे, फिर फिल्म में आमिर खान और ऋतिक रोशन को लाने की चर्चाएं हुईं। फाइनली इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं।ओरिजनल विक्रम वेधा में अभिनेता आर माधवन और साउथ एक्टर सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed