फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: निक जोनस को बॉलीवुड डांस करते देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया गजब का रिएक्शन, बोलीं-'वाह...इन्हें आता है'

Mon, 06 Jun 2022 07:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Viral Video: Priyanka Chopra reacted on Nick Jonas dance on bollywood song
priyanka, nick jonas - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे प्यारे सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनके प्यार और अंडरस्टैंडिंग का पता उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखकर कोई भी लगा सकता है। हाल ही में, एक टॉक शो के दौरान, निक जोनस ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड डांस बखूबी जानते हैं और उन्हें यह करना सबसे आसान भी लगता है। निक का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल होते वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।   

Viral Video: Priyanka Chopra reacted on Nick Jonas dance on bollywood song
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

निक को आता है बॉलीवुड डांस 
निक जोनस हाल ही में जिमी फॉलन के चैट शो पर पहुंचे। इस इंटरव्यू में निक जोनस ने जिमी को अपना सिग्नेचर बॉलीवुड डांस मूव दिखाते हुए कहा,'मेरी पत्नी एक भारतीय हैं। हम दोनों बहुत सारे बॉलीवुड गानों पर डांस करते हैं। मुझे लगता है कि यह करना सबसे आसान है। मैं इस मूव को हर समय कर सकता हूं। मैं खड़ा हूं या बैठा हूं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं बस यह कर सकता हूं। मुझे पता है कि यह कैसे करना है और इसे करते हुए आप अपनी ड्रिंक भी अपने हाथ में रख सकते हैं।'

Viral Video: Priyanka Chopra reacted on Nick Jonas dance on bollywood song
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा था प्रियंका का रिएक्शन 
इस वायरल वीडियो को फिर से पोस्ट करते हुए प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक के डांस मूव्स पर रिएक्शन दिया। अभिनेत्री ने हंसते हुए लिखा, 'ओह निक जानता है ..।' इसके साथ ही प्रियंका ने एक हंसी और एक दिल की आंख वाली इमोजी भी लगाई। यह कोई नई बात नहीं है कि निक अपनी पत्नी की वजह से बॉलीवुड गानों को एंजॉय करते हैं। पहले भी कई बार हमने उन्हें इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो साझा करते हुए देखा है, जहां वह कुछ हिट बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Nick Jonas

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video: Priyanka Chopra reacted on Nick Jonas dance on bollywood song
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram
यह गाना है सबसे ज्यादा पसंद
इससे पहले, एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, एक फैन ने जब निक से उनके पसंदीदा बॉलीवुड गाने के बारे में पूछा था, तब उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का 'बॉम डिग्गी डिग्गी' बहुत पसंद है। फॉलन के टॉक शो में अपनी हालिया बातचीत के दौरान, निक ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के बारे में भी बात की और उसे अपने जीवन की एक "ब्लेसिंग" बताया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed