{"_id":"629dffb9ae804e3a2018c969","slug":"salman-khan-death-threat-case-mumbai-police-has-recorded-the-statement-of-four-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सलमान खान को धमकी मिलने के बाद एक्शन मोड में पुलिस, अभिनेता ने दर्ज कराया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: सलमान खान को धमकी मिलने के बाद एक्शन मोड में पुलिस, अभिनेता ने दर्ज कराया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। रविवार को सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसे कर देने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने अभिनेता के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और अब पुलिस ने इस मामले में सलमान खान का बयान भी दर्ज कर लिया है।
2 of 4
सलमान खान और सलीम खान
- फोटो : Instagram
मुंबई पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने इस पूरे मामले में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का बयान दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने सलमान खान के दोनों भाइयों सोहेल और अरबाज खान के बयान को भी दर्ज किया है। अब तक पुलिस की तरफ से इस पूरी घटना पर कुल चार लोगों का बयान दर्ज किया है।
Statements of actor Salman Khan & his father Salim Khan have been recorded by Mumbai Police after the actor received a threat letter yesterday, June 5. Statements of a total of 4 people have been recorded so far: Mumbai Police
रविवार को जब सलमान खान के पिता सलीम खान टहलने गए थे तब उन्हें सुबह 8 बजे एक धमकी भरा खत मिला था। यह खत उसी बेंच पर रखा हुआ था, जहां वह टहलने के बाद बैठा करते हैं। इस खत में सलमान खान का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देने की बात लिखी थी। इतना ही नहीं, इस खत में G B L B भी लिखा हुआ था। ऐसे में अब पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस लेटर का कलेक्शन गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इन सब घटनाओं के बीच सलमान खान अपना काम छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया कि सलमान खान 'कभी ईद कभी दिवाली' की टीम के साथ हैदराबाद रवाना हो सकते हैं। यहां पर सलमान खान पूरे 25 दिनों तक शूटिंग करेंगे। इसके बाद वह वापस मुंबई आएंगे। यहां आने के बाद सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के शेड्यूल में शामिल हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।