फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli and Anushka Sharma praise Ranveer Singh acting in film 83

83 Movie: रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने हुए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फिल्म ‘83’ पर दी ये प्रतिक्रिया

Sat, 25 Dec 2021 06:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Dec 2021 06:42 PM IST
सार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को रणवीर सिंह की फिल्म '83' काफी ज्यादा पसंद आई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma praise Ranveer Singh acting in film 83
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘83’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में साल 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की शानदार कहानी दिखाई गई है, जिसमें रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। उन्होंने इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। रणवीर की इस फिल्म को फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन सेलेब्स ने इस फिल्म और रणवीर की एक्टिंग पर बेशुमार प्यार लुटाया है। वहीं, अब फिल्म ‘83’ पर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma praise Ranveer Singh acting in film 83
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘भारत के खेल इतिहास में एक जादुई पल है '83'।  इसे पूरी टीम ने खूबसूरती से जीवंत किया। नई पीढ़ी को इस फिल्म से काफी कुछ चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी। और रणवीर, तुम्हारे लिए मैं क्या कहूं? तुमने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है। हर एक फ्रेम में आप बेमिसाल दिखे। आप ब्रिलियेंट हैं। सभी की परफॉर्मेंस बढ़िया है। वेल डन टीम 83।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma praise Ranveer Singh acting in film 83
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, विराट कोहली ने फिल्म ‘83’ की तारीफ करते हुए ट्विटर पर दो ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा, ‘इससे बेहतरीन तरीके से भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे स्वर्णिम पलों को नहीं दिखाया जा सकता है। ये एक शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म है, जो आपको 1983 में विश्व कप की घटनाओं और भावनाओं में डुबो देती है। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया।' विराट कोहली ने अपने दूसरे ट्वीट में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘रणवीर सिंह का लेवल एकदम अलग था। सभी ने बहुत अच्छा काम किया।’
 

विज्ञापन

Virat Kohli and Anushka Sharma praise Ranveer Singh acting in film 83
फिल्म 83 में 1983 वर्ल्डकप से जुड़ी कई कहानियां बताई गई हैं - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है। विराट और अनुष्का से पहले सुनील शेट्टी, आलिया भट्ट, करण जौहर, रिया चक्रवर्ती समेत कई सितारों ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और हर किसी ने इस फिल्म को शानदार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed