बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया से की चकाचौंध दूर रहने वाले शख्स को अपना जीवनसाथी चुना है, लेकिन ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्सेफुल होने के साथ ही बेहद अमीर भी हैं। इनके पति करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर तक कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद बेहद आलीशान और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
Actresses Rich Husband: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पति हैं बेहद अमीर, कोई करता है कपड़ों का व्यापार तो किसी का है डायमंड का बिजनेस
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। राज कुंद्रा एक सफल बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा को एक से बढ़कर एक महंगे तोहफे दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की कुल संपत्ति करीब 134 करोड़ है, तो वहीं राज कुंद्रा की कुल संपत्ति करीब 550 मिलियन डॉलर है।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। ये दोनों ही अपने अपने क्षेत्र में सक्सेसफुल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का की कुल संपत्ति तकरीबन 35 मिलियन डॉलर है तो वहीं विराट की कुल संपत्ति लगभग 105 मिलियन डॉलर यानी 770 करोड़ रुपये है।
सोनम कपूर-
अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की है। ये कपल साल 2018 में शादी के बंधन में बंधा था। आनंद आहूजा वेज नॉनवेज और भाने जैसी कंपनियों के फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद आहूजा की कुल संपत्ति करीब 650 मिलियन डॉलर यानी 4733 करोड़ है।
असिन-
बॉलीवुड एकट्रेस असिन ने गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सलमान के साथ की फिल्म रेड्डी से मिली थी। एक्ट्रेस असिन साउथ में भी काफी फेमस हैं। अगर बात करें पर्सनल लाइफ की तो असिन ने राहुल शर्मा से साल 2016 में शादी की थी। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल शर्मा की कुल संपत्ति तकरीबन 1460 करोड़ रुपये हैं।