सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का गांधी परिवार पर तंज, कहा- करण जौहर की फिल्मों में शुरू कर दें एक्टिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 26 Mar 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri take a potshot at Priyanka Gandhi speech suggest her family starts acting in karan johar films
विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर और चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। बॉलीवुड से लेकर देश में होने वाले हर घटनाक्रम पर विवेक अग्निहोत्री अपना रिएक्शन देते हैं। अब उन्होंने सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हालिया भाषण पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Vivek Agnihotri take a potshot at Priyanka Gandhi speech suggest her family starts acting in karan johar films
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

प्रियंका गांधी ने हाल ही में दिल्ली में अपने परिवार वालों का पक्ष रखते हुए उनका बचाव किया था। वह दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बोल रही थी। अब फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रियंका गांधी को करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार का उनका परिवार के प्रति ऑब्सेशन है। वैसे ही करण जौहर परिवार प्रधान फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri take a potshot at Priyanka Gandhi speech suggest her family starts acting in karan johar films
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी ने दिल्ली में राजघाट के पास संकल्प सत्याग्रह को संबोधित किया था। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा था, 'मेरे परिवार ने इस देश में लोकतंत्र बनाए रखने के लिए अपना खून बहाया है। हम इस देश में लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए कुछ भी करेंगे। कांग्रेस के महान लीडर ने इस देश में लोकतंत्र की नींव रखी है।' प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'वह आज तक हमारे परिवार का अपमान करते आए हैं। अब हम और नहीं सहेंगे। एक व्यक्ति को आप कितना अपमानित करेंगे?'
 

Vivek Agnihotri take a potshot at Priyanka Gandhi speech suggest her family starts acting in karan johar films
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

इसपर फिल्मेकर ने प्रियंका गांधी के बयान को ट्वीट करते हुए कहा कि गांधी परिवार को करण जौहर की फिल्म में काम करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने ट्वीट में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा- "परिवार... परिवार...परिवार ... आपने क्या किया है? फैमिली से इतना फेक प्यार है तो मेरा सुझाव है कि गांधी परिवार करण जौहर की फिल्मों में काम करना शुरू कर दें। कम से कम फैमिली इकोसिस्टम तो मैच करेगा। क्या पता करण जौहर को भी ले डूबें। अपने दूसरे ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा था कि विक्टिम कार्ड ही इनका पहला और आखिरी बचाव है।

यह भी पढ़ें: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं जयाप्रदा, गर्भग्रह में रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Vivek Agnihotri take a potshot at Priyanka Gandhi speech suggest her family starts acting in karan johar films
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : ANI

आपको बता दें कि गुजरात के सूरत कोर्ट से मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के साथ ऑन स्क्रीन 'आशिकी' करना चाहती हैं राशि खन्ना, वजह का भी किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed