इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में सितारों का दर्शन करने का सिलसिला जारी है। सितारे समेत राजनेता भी बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। हाल ही में हिंदी सिनेमा का बेहतरीन अदाकारा और राजनेता जयाप्रदा उज्जैन पहुंचीं और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हरसिद्धि मंदिर में माता के दर्शन करने भी पहुंचीं।
Jaya Prada: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं जयाप्रदा, गर्भग्रह में रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:35 PM IST
सार
रविवार की दोपहर में अभिनेत्री जयाप्रदा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और ध्यान लगाया। जयाप्रदा नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करती हुई भी नजर आईं।
विज्ञापन