अपनी केमिस्ट्री से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर फैंस तब चिंतित हो उठे, जब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ। इस क्लिप में दिखा कि रणवीर, दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे ले आते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं। इसी को लेकर नेटिजन्स दोनों के बीच मन-मुटाव के कयास लगाने लगे थे। हालांकि, अब जोड़े का एक और वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस की सांस में सांस आ गई है।
DeepVeer Video: तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ दीपिका-रणवीर का एक और वीडियो, फैंस ने ली राहत की सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:20 PM IST
सार
तलाक की अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसे देख फैंस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन