अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें अजय बतौर लीड एक्टर कमान संभालने के साथ ही इसके निर्देशक भी हैं। मूवी में एक बार फिर अजय के साथ तब्बू नजर आने वाली हैं। इस ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी को कुछ ही समय पहले फिल्म 'दृश्यम 2' में धमाल मचाते देखा गया था। वहीं, अब 'भोला' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की प्रक्रिया से भी गुजर चुकी है। आइए जानते हैं कि फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट मिला है।
Bholaa: अजय देवगन की 'भोला' को सीबीएफसी ने दिया 'यूए' सर्टिफिकेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:58 PM IST
सार
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को सीबीएफसी ने 'यूए' सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही फिल्म कितने घंटे की होगी इसका खुलासा भी हो गया है।
विज्ञापन