सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Sinha Plays hijacker Role In Dhurandhar 2 Face Backlash On Social Media And Career Facts

कौन है ‘धुरंधर 2’ में हाईजैकर का रोल करने वाला एक्टर? सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी; आमिर संग भी किया अभिनय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 17 Mar 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Vivek Sinha: फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो उसमें एक हाईजैकर जहूर मिस्त्री के किरदार के डायलॉग सुनकर दर्शकों का खून खौल उठा। जानिए, कौन है ये एक्टर? फिल्म ‘धुरंधर 2’ से पहले यह अभिनेता कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुका है। 

Vivek Sinha Plays hijacker Role In Dhurandhar 2 Face Backlash On Social Media And Career Facts
अभिनेता विवेक सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@viveksinhaactor
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में आर माधवन के किरदार के सामने एक हाइजैकर भारत को भला-बुरा कहता है। जहूर मिस्त्री नाम के हाइजैकर का रोल फिल्म में एक्टर विवेक सिन्हा ने निभाया है। अपने किरदार के कारण वह सोशल मीडिया पर यूजर्स की गालियां खा रहे हैं। भारतीय दर्शक उन्हें पाकिस्तानी समझ रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। इसे पूरे बवाल को देखते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिएक्शन दिया है। साथ ही अपने बारे में भी अनसुनी जानकारी साझा की है। 

Trending Videos

विवेक सिन्हा ने कहा- मैं पाकिस्तानी नहीं हूं
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और मिल रही गालियों को विवेक सिन्हा किसी ईनाम की तरह देखते हैं। वह इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहते हैं, ‘मैंने फिल्म ‘धुरंधर 2 का डायलाॅग क्या पोस्ट किया, लोगों ने मुझे कमेंट सेक्शन में गालियां और धमकी दी। लोग कह रहे हैं कि शक्ल से आतंकवादी दिखता है, तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। यह देखकर मैं आप सबकी देशभक्ति काे सलाम करता हूं। एक लड़की ने मेरी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि आपको गालियां देना चाहती हूं। मैं जवाब में कहा, जरूर दीजिए। वैसे में बता दूं कि मैं बिजनौर का रहने वाला हूं। अब मुंबई में रहता हूं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by vivek sinha (ज़हूर मिस्त्री) (@viveksinhaactor)


 

आमिर के साथ हिट फिल्म में किया अभिनय 
विवेक सिन्हा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ से पहले आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ में भी अभिनय किया था, वह एक बाबा के छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘धनजंय’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं। विवेक सिन्हा सीरीज ‘तांडव’ और ‘दिल्ली क्राइम्स’ में भी अहम किरदार निभा चुके हैं।  

Vivek Sinha Plays hijacker Role In Dhurandhar 2 Face Backlash On Social Media And Career Facts
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर गजब का क्रेज 
विवेक सिन्हा का रोल फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बहुत छोटा है लेकिन दर्शकों को ट्रेलर देखकर ही याद रह जाता है। इसी तरह फिल्म के कई बड़े और छोटे किरदार भी दर्शकों को पसंद हैं। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी पहले पार्ट का भी हिस्से थे। फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में 19 मार्च को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed