{"_id":"5d90e8598ebc3e93d10099a0","slug":"war-actor-tiger-shroff-hrithik-roshan-in-amar-ujala-bindas-contest-ask-your-question-win-bmw-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पाठकों के लिए बंपर तोहफा, वॉर में दिखने वाली टाइगर और ऋतिक की बाइक हो सकती है आपकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमर उजाला पाठकों के लिए बंपर तोहफा, वॉर में दिखने वाली टाइगर और ऋतिक की बाइक हो सकती है आपकी
Mon, 30 Sep 2019 02:13 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म कंपनी यशराज फिल्म्स और देश के दो सबसे बड़े फिल्म वितरण क्षेत्रों दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब के सबसे प्रभावशाली समाचार पत्र अमर उजाला मिलकर इस त्योहारी मौसम में सबसे बड़ा फेस्टिवल धमाका लेकर आए हैं। अमर उजाला के शुभ लाभ महोत्सव में हिस्सा लेने वाले अमर उजाला पाठकों को यशराज फिल्म्स लाखों के उपहार देने जा रही है। इन उपहारों में बेशकीमती राडो घड़ी और बीएमडब्लू बाइक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मिलेगी बीएमडब्लू बाइक
यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही फिल्म वॉर में एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जिन मोटरसाइकिलों पर एक दूसरे का पीछा करते दिखेंगे, वह बाइक आपकी भी हो सकती है। यशराज फिल्म्स अमर उजाला के पाठको को खास बीएमडब्लू बाइक का तोहफा इस त्योहारी सीजन में दे रहा है।
विज्ञापन
जीतिए पांच राडो घड़ियां
इसके अलावा फिल्म वॉर का एक्शन समय के साथ दौड़ लगाता भी दिखेगा। फिल्म के दोनों मुख्य किरदारों का पल पल कीमती है और पल पल बदलते इस एक्शन का आनंद तब और दूना होने वाला है जब अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव में हिस्सा लेकर ऋतिक और टाइगर के फैंस पांच बेशकीमती राडो घड़ियां भी जीत सकेंगे।
विज्ञापन
जीतिए फ्री वॉर मूवी टिकट
इन बेशकीमती उपहारों के अलावा महोत्सव में हिस्सा लेने वालों को फिल्म वॉर की मूवी टिकट भी उपहार में मिलने वाली हैं। शुभ लाभ महोत्सव की जानकारी अमर उजाला अखबार में शनिवार से प्रकाशित होना शुरू हो चुकी है। दीवाली तक ये शुभ लाभ महोत्सव यूं ही आपके लिए उपहार जीतने का मौका लाता रहेगा।