{"_id":"5af3c4294f1c1b042e8b7f68","slug":"watch-akshay-kumar-dancing-with-anil-kapoor-in-sonam-kapoor-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिसेप्शन के दो दिन बाद सामने आया अक्षय कुमार का वीडियो, सोनम की पार्टी में ऐसे किया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिसेप्शन के दो दिन बाद सामने आया अक्षय कुमार का वीडियो, सोनम की पार्टी में ऐसे किया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारे में यह कहावत है कि जब सितारे देर रात तक पार्टी करके सो जाते हैं, तब 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार जागते हैं। आमतौर पर बॉलीवुड पार्टीज से दूर रहने वाले अक्षय कुमार 'पैडमैन' की को-एक्ट्रेस सोनम कपूर के रिसेप्शन में शामिल हुए।
akshay kumar
- फोटो : PTI
अक्षय कुमार यहां अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। इससे पहले कि वह टाइम पर पार्टी से निकलते, दुल्हन के 'झक्कास' पापा अनिल कपूर ने उन्हें पकड़ लिया और खींचकर डांस फ्लोर पर ले गए। इसके बाद दोनों ने 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर खूब डांस किया।
A post shared by Voompla (@voompla) on
Akshay Kumar
अक्षय कुमार और अनिल कपूर के अलावा डांस फ्लोर पर करीना कपूर, स्वरा भास्कर, अर्जुन कपूर समेत कपूर खानदान के कई रिश्तेदार 'फ्लैश मॉब' करते नजर आए। सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड, बिजनेस, राजनीति और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शरीक हुईं। सोनम कपूर जल्द फ्रांस रवाना होंगी। यहां उन्हें कांस फिल्मोत्सव के रेड कार्पेट इवेंट में शरीक होना है। कंगना रनौत और हुमा कुरैशी इवेंट में पहुंच चुकी हैं। जल्द ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण भी यहां नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam and anand
- फोटो : PTI
सोनम कपूर के रिसेप्शन में शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने सबसे ज्यादा डांस किया। वहीं बॉलीवुड के 'दामाद' आनंद आहूजा भी हीरोइन पत्नी के साथ ठुमके लगाते दिखे।
A post shared by Bollywood Star (@bollywood__star_f) on