फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद काम करने के सवाल पर भड़क गईं सोनम, कहा- शाहिद से क्यों नहीं पूछा था ये सवाल

Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
When asking about working after marriage Sonam fitting reply involving shahid kapoor
sonam kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की मानें तो सोनम अगले महीने आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों के घरों में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शादी के बाद ज्यादातर एक्ट्रेस या तो फिल्मों से ब्रेक ले लेती है या छोड़ ही देती हैं। हाल ही में जब इस बारे में सोनम कपूर से पूछा गया तो वह गुस्सा हो गई और उन्होंने अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर दी।
When asking about working after marriage Sonam fitting reply involving shahid kapoor
sonam kapoor
एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम से पूछा गया कि क्या शादी के बाद वह काम करेंगी तो इस पर उन्होंने कहा कि हमेशा महिलाओं से ही ये क्यों पूछा जाता है कि वो शादी के बाद फिल्मों में काम करेंगी या नहीं। उन्होंने शाहिद कपूर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब मीरा राजपूत से शाहिद की शादी हुई थी तो उनसे तो इस बारे में नहीं पूछा गया था।
When asking about working after marriage Sonam fitting reply involving shahid kapoor
sonam kapoor
सोनम ने आगे कहा कि वो ऐसी मानसिकता से ऊब चुकी हैं और चाहती हैं कि लोग अपनी इस सोच को बदलें। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि इस सिलसिले में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
When asking about working after marriage Sonam fitting reply involving shahid kapoor
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा,  मैं करीना की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने इस फिल्म में काम किया। मैं और करीना बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ काम कर के बहुत मजा आया। वह खुद भी इस फिल्म में काम करते वक्त बहुत खुश नजर आईं। हम लोगों ने साथ में अच्छा वक्त बिताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed