फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Marda: 'बच्चे को बचाएं या फिर मां को', डिलीवरी को लेकर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा का छलका दर्द

Wed, 31 May 2023 04:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 31 May 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
when doctors asked neha family maa ko bachaye ya bacche ko actress shares pregnancy struggles in interview
नेहा मर्दा - फोटो : insta

टीवी शो 'बालिका वधू' में गहना के किरदार से दर्शकों के बीच खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा इन दिनों अपनी डिलीवरी में आए कॉम्प्लिकेशंस को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। नेहा ने अपनी डिलीवरी को लेकर खुलकर बात की है। नेहा ने डिलीवरी को लेकर चौंकाने वाली बात शेयर करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा आया था जब डाॅक्टर्स ने मां और बच्चे में से किसी एक को बचाने तक की बात कही थी।

when doctors asked neha family maa ko bachaye ya bacche ko actress shares pregnancy struggles in interview
नेहा मर्दा - फोटो : social media

फैंस के लिए शेयर किया वीडियो
नेहा मर्दा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर डिलीवरी को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं। नेहा ने शादी के करीब 10 साल बाद एक बेटी को जन्म दिया है। नेहा ने बताया कि उनसे अक्सर ये सवाल किया जाता है कि उन्होंने सी-सेक्शन डिलीवरी को चुना था या फिर नॉर्मल। इसी को लेकर नेहा ने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस के पूछे गए कई सवालों के जवाब देने के साथ अपनी डिलीवरी में आए कॉम्प्लिकेशन के बारे में भी बताया है।

when doctors asked neha family maa ko bachaye ya bacche ko actress shares pregnancy struggles in interview
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से डिलीवरी में आई थी कॉम्प्लिकेशन
नेहा मर्दा ने वीडियो में कहा, 'अप्रैल 2023 में डिलीवरी से पहले मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। इसके बाद मुझे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त मेरी बीपी अचानक से ही फ्लक्चुएट हो रही थी। पहले तो हमने नॉर्मल डिलीवरी का ही ऑप्शन चुना था। लेकिन, मेरे बीपी की वजह से हमें बाद में सी-सेक्शन डिलीवरी का ऑप्शन चुनना पड़ा'।

यह भी पढ़ें: अल्लू सिरीश के साथ टैडी वर्ल्ड में जाने के लिए हो जाइए तैयार! जारी हुआ फिल्म 'बडी' का फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
when doctors asked neha family maa ko bachaye ya bacche ko actress shares pregnancy struggles in interview
नेहा मर्दा, आयुष्मान अग्रवाल - फोटो : insta

"मां को बचाएं या फिर बच्चे को..."
नेहा ने इसी वीडियो में आगे बताया, 'डिलीवरी के टाइम बीपी की दिक्कत की वजह से डाॅक्टर्स काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में डाॅक्टर्स ने मेरी फैमिली के साथ बैठकर मेरे कॉम्प्लिकेशन को लेकर मीटिंग की थी। उन्होंने मेरी फैमिली से पूछा था, ‘मां को बचाएं या फिर बच्चे को?' इस सवाल का जवाब दे पाना मेरे परिवार के काफी मुश्किल था'।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे का शिकार हुई 'पुष्पा 2' के कलाकारों से भरी बस, दो आर्टिस्ट को आई चोट

विज्ञापन
when doctors asked neha family maa ko bachaye ya bacche ko actress shares pregnancy struggles in interview
नेहा मर्दा, आयुष्मान अग्रवाल - फोटो : insta

नेहा मर्दा के टीवी शोज
नेहा मर्दा छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया और बेस्ट बहू का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। नेहा ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’, ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’, ‘पिया अलबेला’ और ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ जैसे सीरियल्स में काम किया है।

यह भी पढ़ें:  अध्ययन की इस बात से खफा हो गए थे पिता शेखर सुमन, डेब्यू फिल्म को लेकर दी थी यह बड़ी चेतावनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed