{"_id":"64025bad150a4f381904d8e3","slug":"when-rani-mukerji-revealed-what-kareena-has-but-she-does-not-have-actress-was-shocked-by-her-answer-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rani Mukerji : जब रानी मुखर्जी ने दिया था इस सवाल पर ऐसा रिएक्शन, जवाब सुनकर करीना रह गईं थीं दंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rani Mukerji : जब रानी मुखर्जी ने दिया था इस सवाल पर ऐसा रिएक्शन, जवाब सुनकर करीना रह गईं थीं दंग
Sat, 04 Mar 2023 02:13 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 04 Mar 2023 02:13 AM IST
सार
बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म 'मर्दानी 3' में नजर आने वाली हैं। रानी से एक बार पूछा गया था कि ऐसी कौन सी चीज है, जो उनके पास नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर के पास नहीं है। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में शाहिद का नाम ले लिया था।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी -करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रानी मुखर्जी फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'मर्दानी 3' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों बेहतरीन एक्टिंग की है। रानी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रानी के फैंस उनसे जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी बात जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। रानी रियल में काफी बेबाक हैं।
विज्ञापन
इस जवाब को सुनकर 'बेबो' रह गईं थीं दंग
दरअसल, रानी से एक बार पूछा गया था कि ऐसी कौन सी चीज है, जो उनके पास नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर के पास है। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि शाहिद। वहीं, इसके बाद जब एक बार फिर रानी से पूछा गया कि उनके पास ऐसा क्या है जो करीना के पास नहीं है। इस सवाल देने के लिए रानी सोच में पड़ गई थीं, जिस पर करीना झट से जवाब देते हुए कहती हैं 'यश चोपड़ा'। रानी मुखर्जी यशराज प्रोडक्शन की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
यशराज बैनर कूी इन फिल्मों में किया काम
यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'वीर-जारा', 'हम-तुम', 'बंटी और बबली', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'साथिया' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्मों में रानी ने दमदार अभिनय किया था। एक्ट्रेस ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है और आज वह चोपड़ा खानदान की बहू हैं। दोनों एक्ट्रेसेस ने करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' के दौरान यह खुलासा तब किया था।
विज्ञापन
'मर्दानी 3' में आएगीं नजर
रानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो तो एक्ट्रेस जल्द ही 'मर्दानी 3' में नजर आने वाली है। इससे पहले उन्होंने सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ के साथ 'बंटी और बबली 2' में काम किया था जहां बंटी और बबली सुपरहिट थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने लहराया बुलंदियों का परचम, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में जीता ‘स्पॉटलाइट अवॉर्ड’