फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Ranveer Singh thought he saw Peshawa Bajirao ghost on Bajirao Mastani set

दिलचस्प: जब पेशवा बने रणवीर सिंह को दिखा था बाजीराव का भूत, ऐसी हो गई थी हालत

Thu, 10 Jun 2021 07:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 10 Jun 2021 07:24 PM IST
सार

  • बॉलीवुड के पावरहाउस यानी रणवीर सिंह एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं।
  • 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी।
  • साथ ही रणवीर ने इस फिल्म से जुड़े एक डरावने अनुभव के बारे में बताया था।
  • रणवीर का कहना था कि शूटिंग सेट पर उन्हें पेशवा बाजीराव का भूत दिखा था।

विज्ञापन
When Ranveer Singh thought he saw Peshawa Bajirao ghost on Bajirao Mastani set
बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसे स्टार्स हैं जो कम समय में ही सफलता का नया आयाम लिखते हैं। इन स्टार्स में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम शामिल है। यूं तो रणवीर अपनी सभी फिल्मों में जान डाल देते हैं, वहीं साल 2015 में रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने कामयाबी के झंडे गाड़े थे। इस फिल्म में भी रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण थीं। जिनकी केमिस्ट्री लोगों के दिलों में पहले से ही धाक जमा चुकी थी। 'बाजीराव मस्तानी' को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की और जबरदस्त कमाई भी। इस फिल्म की कामयाबी के बारे में तो सभी जानते हैं। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े एक दिलचस्प या यूं कह लें डरावने किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका खुलासा खुद एक बार रणवीर सिंह ने किया था। रणबीर के इस अनुभव को सुनकर सभी स्तब्ध रह गए थे।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक बार रणवीर सिंह ने बताया था कि 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान उन्हें भूत दिखा था। जिसके बाद वह सहम गए थे और शूटिंग पर जाने से भी डरने लगे थे। रणवीर का कहना था कि वह भूत किसी और का नहीं बल्कि पेशवा बाजीराव का ही था।

विज्ञापन

When Ranveer Singh thought he saw Peshawa Bajirao ghost on Bajirao Mastani set
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह ने एक बार इस बारे में बताया था कि उन्होंने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान पेशवा बाजीराव का भूत देखा था। बता दें कि फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की अहम भूमिका में नजर आई थीं। रणवीर सिंह ने इस हादसे के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्हें पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दिया था और इसके बाद वह बुरी तरह से डर गए थे।

इसके साथ ही रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब तक मैंने अपनी आंखों से नहीं देखा था जब तक मुझे भूत-प्रेत में विश्वास नहीं था। इस बारे में रणवीर सिंह आगे कहते हैं, 'यह बहुत ही जबरदस्त अनुभव था। मैं डर गया था। मुझे शूटिंग के वह दिन याद हैं, मैं बहुत डरा हुआ था और किसी ने मुझसे कहा कि यह पेशवा बाजीराव की आत्मा हो सकती है।' रणवीर सिंह का सामना बाजीराव के भूत से सेट पर हुआ था।

When Ranveer Singh thought he saw Peshawa Bajirao ghost on Bajirao Mastani set
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में आगे बताते हुए रणवीर सिंह कहते है, 'मैं नहा रहा था और तभी मुझे विचार आया कि क्या हो अगर मुझे पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दे। मैं उसी तरह सोचने लगा। मुझे पता नहीं मैं ऐसा क्यों सोच रहा था। वह पूरा सप्ताह निकल चुका था और अचानक मुझे ऐसा एहसास हुआ कि दीवार पर पेशवा बाजीराव की एक पेंटिंग बनकर उभरी हुई है। इसमें पगड़ी, आंखें, नाक, मूंछ और भुजाएं भी बनी हुई थीं। यह सभी लोग देख सकते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed