सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who is Fatima Bosch journey to becoming Miss Universe 2025 know controversy

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा बॉश? आसान नहीं रहा सफर, चर्चा में रहा विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 21 Nov 2025 12:09 PM IST
सार

Who is Fatima Bosch: मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को आज 21 नवंबर को बैंकॉक में 2025 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने का जश्न मनाते हुए ताज पहनाया गया। जानिए आखिर कौन हैं फातिमा बॉश?
 

विज्ञापन
Who is Fatima Bosch journey to becoming Miss Universe 2025 know controversy
फातिमा बॉश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मेक्सिको की 25 साल की मॉडल फातिमा बॉश वो ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्होंने अपनी एलीगेंस और कॉन्फिडेंस के दम पर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। कुछ ही मिनटों में उनका नाम दुनिया भर के सोशल मीडिया पर छा गया। लोग बस एक ही चीज जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं फातिमा, जिसने कुछ घंटों में दुनिया का दिल जीत लिया।
Trending Videos

 

मिस यूनिवर्स 2025 बनीं फातिमा बॉश
मेक्सिको की 25 साल की फातिमा बॉश फर्नांडीज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टेज पर शानदार मौजूदगी की वजह से वे कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं। सोशल मीडिया पर हर तरफ बस उनका ही नाम है और लोग जानना चाहते हैं कि यह हसीना आखिर है कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा का जन्म और शिक्षा
फातिमा बॉश का जन्म 19 मई 2000 को मेक्सिको के टीपा, टबैस्को में हुआ था। उनके पिता का नाम बर्नार्डो बॉश हर्नांडेज और मां का नाम वैनेसा फर्नांडीज बाल्बोआ है। उनका एक भाई है, जिसका नाम बर्नार्डो बॉश है। फातिमा ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई कोलेजियो अर्जी से पूरी की। इसके बाद 2021 से 2024 तक उन्होंने मेक्सिको सिटी की यूनिवर्सिडैड इबेरोमेरिकाना विश्वविद्यालय में फैशन डिजाइन में बैचलर डिग्री हासिल की।

कौन से खिताब जीत चुकी हैं फातिमा
फातिमा मेक्सिको ने सबसे पहले 2018 में 'Flor Tabasco' का टाइटल जीता। उसके बाद मिस यूनिवर्स मेक्सिको 2025 और अब मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। इस जीत से उन्होंने मेक्सिको का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।


यह भी पढ़ें: पिता कृष्णराज की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

वो विवाद जिसने सब बदल दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनने से पहले, फातिमा को एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा था। जब मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के निदेशक और मिस यूनिवर्स के आयोजकों में से एक डायरेक्टर नवात इटसाराग्रिसिल ने फातिमा से रूखे लहजे में सवाल किए और उन्हें 'डम्ब' कहा था। फातिमा ने बहुत शांति लेकिन मजबूती से अपना पक्ष रखा। जब डायरेक्टर ने उनकी बात काटी और सिक्योरिटी बुलाने की कोशिश की, तो फातिमा हॉल से बाहर चली गईं। ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फातिमा रातों-रात लोगों की हीरो बन गईं।

View this post on Instagram

A post shared by PSL - PAGEANT MEDIA (@psl.pageantmedia)




यह भी पढ़ें: 'प्यारी बेटी जीत गई', 'टीवी शो भाबीजी....' के सेट पर पहुंचीं विधायक मैथिली; रोहिताश ने शेयर की खास तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed